✕
पनवेल में महिला अधिवेशन सम्पन्न
By EditorialPublished on
श्रमण संघीय युवाचार्य महेंद्र ऋषि के सान्निध्य में पनवेल जैन स्थानक में महिला अधिवेशन आयोजित हुआ। इस अवसर पर युवाचार्य ने कहा कि जिस नारी में संयम, संवेदना और संकल्प की त्रिवेणी हो, वही समाज की सच्ची निर्माता होती है।

x

मुंबई। श्रमण संघीय युवाचार्य महेंद्र ऋषि के सान्निध्य में पनवेल जैन स्थानक में महिला अधिवेशन आयोजित हुआ। इस अवसर पर युवाचार्य ने कहा कि जिस नारी में संयम, संवेदना और संकल्प की त्रिवेणी हो, वही समाज की सच्ची निर्माता होती है। नारी के संस्कार ही परिवार की आत्मा और समाज की दिशा तय करते हैं। अधिवेशन में विधायक प्रशांत ठाकुर व विक्रांत पाटिल, प्रीतम म्हात्रे, वर्षा ठाकुर, मोहिनी पाटिल, ममता म्हात्रे, अर्चना ठाकुर, देशना दुग्गड़, महिला जैन कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जैन, महामंत्री रिचा जैन, चेयरपर्सन अनामिका तलेसरा, राजकुमारी बोहरा, मंजु दरर्णा, मीना रांका, पुष्पा खोखावत, सुरेखा कटारिया, सुंदा भंसाली तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस मोदी, अशोक पगारिया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष राजेश बांठिया, मनोज बांठिया, नितिन मुनोत, शीतल बांठिया, शैलेन्द्र खैरोदिया, जितेन्द्र बालड़, जयंती परमार, रणजीत काकरेचा, प्रियुष कोठारी, सचिन गुंदेचा आदि की उपस्थिति रही।
आयोजन की संकल्पना पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रूचिरा सुराणा, पंचम ज़ोन अध्यक्ष कल्पना कर्नावट एवं प्रेरणा महिला मंडल अध्यक्ष स्मिता बांठिया ने की। प्रवक्ता सुनिल चपलोत ने बताया कि आयोजन सफल बनाने प्रेरणा महिला मंडल, आनंद धार्मिक मंडल, मेवाड़ महिला मंडल अंधेरी, मित्र मंडल एवं ओस्तवाल उत्कर्ष मंडल के साथ स्मिता बांठिया, अंजलि बांठिया, सुनीता बोहरा, उज्ज्वला पारख, नम्रता बांठिया, ज्योति कटारिया, हितल बालड़, रिना गुंदेचा, आकांक्षा, स्नेह कनार्वट, धनश्री गुंदेचा, पल्लवी मुनोत, स्मिता बोहरा, प्रियंका श्रीमाल, आशा इटोदिया सक्रिय रही।

Editorial
Next Story
Related News
X
