टीम इंडिया का बंपर क्रिकेट फेस्टिवल; किससे, कब होगा भिड़ंत?
टीम इंडिया : भारत और इंग्लैंड के बीच हुई रोमांचक पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हो चुकी है। शुभमन गिल की कप्तानी और मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन अब टीम इंडिया के सामने नई चुनौतियां हैं। अगस्त में टीम को आराम मिला है, लेकिन सितंबर से दिसंबर 2025 तक भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहने वाला है। आइए जानते हैं कि आने वाले महीनों में भारत किन-किन टीमों से भिड़ेगा।
अगस्त में ब्रेक, बांग्लादेश सीरीज स्थगित :
भारतीय टीम को अगस्त महीने में आराम दिया गया है क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ लंबी सीरीज के बाद खिलाड़ियों को रिकवरी की जरूरत है। बांग्लादेश के खिलाफ जो सीरीज अगस्त में होनी थी, उसे अब जुलाई 2026 तक टाल दिया गया है।
सितंबर में एशिया कप 2025 – UAE में होगी भिड़ंत
भारत के लिए सितंबर सबसे बड़ा टूर्नामेंट लेकर आ रहा है – एशिया कप 2025। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर तक UAE में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलने हैं:
  • 10 सितंबर – भारत बनाम UAE (अबू धाबी)
  • 14 सितंबर – भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
  • 19 सितंबर – भारत बनाम ओमान (अबू धाबी)
फैंस के लिए सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।
अक्टूबर में वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज :
एशिया कप खत्म होते ही भारत घरेलू सीरीज खेलेगा। वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर आएगी और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी:
  • पहला टेस्ट – 2 से 6 अक्टूबर
  • दूसरा टेस्ट – 10 से 14 अक्टूबर
अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरा :
इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ये मुकाबले 19 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच होंगे। यह सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम हिस्सा होगी।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
नवंबर-दिसंबर में साउथ अफ्रीका सीरीज :
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत वापस लौटेगा और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगा। इस दौरे पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच होंगे। यह सीरीज 14 नवंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगी।
सितंबर से दिसंबर – एक्शन से भरपूर शेड्यूल
अगस्त में आराम के बाद टीम इंडिया को लगातार क्रिकेट खेलना है। सितंबर से दिसंबर तक एशिया कप, वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज, ऑस्ट्रेलिया दौरा और साउथ अफ्रीका सीरीज – इन चार बड़ी चुनौतियों में भारतीय टीम को हर फॉर्मेट में परफॉर्म करना होगा।
Editorial

Editorial

Next Story