✕
Tata Capital IPO : इस साल का सबसे हॉट IPO; टाटा कैपिटल की एंट्री
By EditorialPublished on
Tata Capital IPO :टाटा ग्रुप एक बार फिर शेयर बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी अपनी वित्तीय शाखा टाटा कैपिटल के आईपीओ को लॉन्च करने जा रही है, जिसे इस साल का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) माना जा रहा है। अगर यह इश्यू सफल होता है, तो यह देश के वित्तीय सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है। नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज की धमाकेदार लिस्टिंग के बाद, यह टाटा ग्रुप का हाल के वर्षों में दूसरा बड़ा आईपीओ होगा।

x

Tata Capital IPO : टाटा समूह एक बार फिर शेयर बाजार में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद, टाटा ग्रुप अपनी प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) टाटा कैपिटल का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लेकर आ रहा है। कंपनी ने सोमवार को बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ का आकार लगभग 2 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब 16,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिससे कंपनी का कुल मूल्यांकन करीब 11 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
दो साल बाद टाटा का IPO, निवेशकों में उत्साह :
अगर यह आईपीओ सफल रहता है, तो यह न केवल टाटा ग्रुप के लिए ऐतिहासिक होगा, बल्कि देश के वित्तीय सेक्टर का सबसे बड़ा IPO भी साबित हो सकता है। आखिरी बार टाटा समूह ने नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज़ का आईपीओ लॉन्च किया था, जिसने स्टॉक मार्केट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब एक बार फिर टाटा कैपिटल के आईपीओ को लेकर बाजार में जबरदस्त चर्चा है।
IPO का ढांचा क्या होगा ?
सेबी को सौंपे गए दस्तावेजों के मुताबिक, टाटा कैपिटल इस आईपीओ के तहत 21 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही, टाटा संस द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 23 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। इसके अलावा, 3.58 करोड़ शेयर इंटरनेशनल फाइनेंशियल कॉरपोरेशन (IFC) की तरफ से ऑफलोड किए जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लिस्टिंग डेट और प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि यह जानकारी जल्द ही सामने आएगी।
क्यों अनिवार्य है टाटा कैपिटल का IPO ?
टाटा कैपिटल भारतीय रिजर्व बैंक के नियमन के तहत एक महत्वपूर्ण एनबीएफसी है। आरबीआई के नियमों के अनुसार, सितंबर 2025 तक इसका आईपीओ लाना अनिवार्य है। यानी कंपनी को नियामकीय अनुपालन के लिए भी यह कदम उठाना होगा।
कंपनी का शानदार रिकॉर्ड :
वित्त वर्ष 2023-24 में टाटा कैपिटल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध लाभ 10% बढ़कर ₹3,655 करोड़ हो गया है, जबकि राजस्व में 57% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। इन मजबूत नतीजों के चलते निवेशकों का भरोसा और उत्साह दोनों ही बढ़ गया है। यही वजह है कि टाटा कैपिटल का यह आईपीओ लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स के लिए बेहद आकर्षक माना जा रहा है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
निवेशकों के लिए बड़ा मौका :
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि टाटा ग्रुप का नाम ही निवेशकों में भरोसे का प्रतीक है। ऐसे में टाटा कैपिटल का आईपीओ न केवल शॉर्ट-टर्म बल्कि लॉन्ग-टर्म निवेश के लिहाज से भी बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अगर आप 2025 में किसी बड़े आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके पोर्टफोलियो के लिए एक मजबूत दांव साबित हो सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
