Layoffs in Amazon’s Podcast Division: बड़ी IT कंपनी में छंटनी का तूफान! 100+ लोग बाहर; CEO की भी छुट्टी
Layoffs का दौर अब ई-कॉमर्स और टेक सेक्टर तक पहुंच गया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर के बाद अब Amazon में भी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस बार कटौती कंपनी के ऑडियो बिजनेस वंडरी (Wondery) में हुई है।
कंपनी ने 110 कर्मचारियों को निकाला :
Amazon ने अपने पॉडकास्ट डिवीजन Wondery से 100 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छंटनी में Wondery के सीईओ भी शामिल हैं। कुल 110 लोगों को प्रभावित किया गया है। कंपनी के ऑडियो, ट्विच और गेम्स के वाइस प्रेसिडेंट स्टीव बूम ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी पॉडकास्ट डिवीजन में बड़े बदलाव कर रही है।

क्यों हुई Amazon Wondery में छंटनी ?
Amazon के अनुसार, पॉडकास्ट इंडस्ट्री में बदलाव के चलते यह कदम उठाया गया है। पारंपरिक नैरेटिव और स्टोरी-बेस्ड पॉडकास्ट जैसे Dr. Death, American Scandal और Business Wars को अब Amazon की ऑडियोबुक सर्विस Audible के तहत मैनेज किया जाएगा। वहीं, क्रिएटर-लेड और वीडियो-बेस्ड कंटेंट की ओर फोकस बढ़ाया जाएगा।
कंपनी का कहना है कि पॉडकास्ट सुनने के ट्रेंड में तेजी से बदलाव हो रहा है। आजकल वीडियो स्टाइल और पर्सनैलिटी-ड्रिवन शो ज्यादा पॉपुलर हैं। यूट्यूब और स्पॉटिफाई जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो पॉडकास्ट की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में विज्ञापन और राजस्व बढ़ाने के लिए Amazon को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है।
क्या Wondery ब्रांड खत्म हो जाएगा ?
नहीं। Amazon ने साफ किया है कि बड़े बदलावों के बावजूद Wondery ब्रांड जारी रहेगा। कुछ शो Wondery नाम से चलते रहेंगे और Wondery+ ऐप भी ऑपरेट करेगा। साथ ही, कंपनी के मुताबिक जिन कर्मचारियों को पॉडकास्ट डिवीजन से हटाया गया है, उनमें से कई ने Amazon में ही दूसरी भूमिकाएं संभाल ली हैं।
नई रणनीति में क्या होगा खास ?
Amazon का नया क्रिएटर सर्विसेज ग्रुप New Heights with Jason and Travis Kelce, Mind the Game और Armchair Expert जैसे सेलिब्रिटी पॉडकास्ट पर फोकस करेगा। यह बदलाव कंपनी को क्रिएटर-ड्रिवन इकोसिस्टम में मजबूत बनाने के लिए किया गया है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कंपनियों में Layoffs का ट्रेंड जारी :
Amazon की यह छंटनी ऐसे समय में हुई है, जब ग्लोबल टेक और मीडिया सेक्टर में छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में TCS में भी बड़े पैमाने पर Layoffs की खबर आई थी। अब Amazon का यह कदम इंडस्ट्री के लिए एक और झटका है।
Editorial

Editorial

Next Story