gold .jpg
मुंबई। शेख मेनन स्ट्रीट क्षेत्र में एक कारीगर द्वारा आभूषण बनाने के लिए सौंपे गए 2 करोड़ 66 लाख रुपये मूल्य के 2,689 ग्राम वज़न के सोने के आभूषण लेकर फरार होने की खबर है। फरार कारीगर का नाम मानस मोहन मंड है। इस मामले में व्यापारी की शिकायत पर एलटी मार्ग पुलिस ने कारीगर के विरुद्ध अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता जूलरी व्यापारी चेंबूर में रहते हैं। उनका शेख मेनन स्ट्रीट इलाके में एक जूलरी शॉप सहित स्वर्णाभूषण बनाने का कारखाना है। मानस इसी कारखाने में कारीगर के तौर पर काम करता था। वह दिन में काम करता था और रात को वहीं फैक्ट्री में ही सो जाता था।
अगस्त 2023 से मई 2025 के बीच शिकायतकर्ता ने उसे 2,689 ग्राम सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था। लेकिन वह 2 करोड़ 66 लाख रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण वापस किए बिना कारखाने से फरार हो गया। जब यह बात सामने आई, तो व्यापारी ने उससे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। आभूषणों के साथ उसके फरार होने की पुष्टि होते ही व्यापारी ने एल. टी. मार्ग पुलिस स्टेशन में मानस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
Editorial

Editorial

Next Story