व्हाट्सऐप का धमाका; बिना अकाउंट के भी कर पाएंगे चैट
व्हाट्सअप फीचर लॉन्च : मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार अपने फीचर्स को अपग्रेड करता रहता है। अब कंपनी एक ऐसा धमाकेदार फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे यूज़र्स उन लोगों से भी चैट कर सकेंगे जिनके पास WhatsApp अकाउंट नहीं है और न ही ऐप इंस्टॉल है। यह जानकारी WaBetaInfo की रिपोर्ट में सामने आई है।
यह नया फीचर फिलहाल Android बीटा वर्ज़न 2.25.22.13 में टेस्टिंग स्टेज पर है और आने वाले हफ्तों में इसे रोलआउट किया जा सकता है।
UP News : बसपा कार्यकर्ताओं को मायावती की चेतावनी- सतर्क रहें
कैसे काम करेगा नया "Guest Chats" फीचर ?
इस फीचर का नाम होगा "Guest Chats"। इसके तहत WhatsApp यूज़र एक इनवाइट लिंक के ज़रिए नॉन-यूज़र से चैट शुरू कर सकेगा। खास बात यह है कि रिसीवर को WhatsApp इंस्टॉल करने या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी।
यूज़र लिंक शेयर करेगा :
  • रिसीवर लिंक पर क्लिक करके एक सिक्योर वेब इंटरफेस पर जाएगा
  • वहां से वह WhatsApp Web जैसी चैटिंग का अनुभव ले सकेगा
  • यह तरीका बिल्कुल WhatsApp Web जैसा होगा, जिससे नॉन-यूज़र्स बिना ऐप डाउनलोड किए मैसेज कर पाएंगे।
प्राइवेसी और सिक्योरिटी कैसे रहेगी ?
WhatsApp का दावा है कि Guest Chats भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे। यानी सिर्फ भेजने और पाने वाला ही मैसेज देख सकेगा। यह चैट WhatsApp के इंटरनल सिक्योर सिस्टम पर आधारित होगी, जिससे अनुभव स्मूद और सुरक्षित रहेगा।
कुछ सीमाएं भी होंगी :
हालांकि, इस फीचर में कई पाबंदियां होंगी: फोटो, वीडियो या GIF शेयर नहीं कर सकेंगे, वॉयस और वीडियो मैसेज नहीं भेज सकेंगे, कॉलिंग की सुविधा नहीं होगी यह फीचर सिर्फ वन-ऑन-वन चैट के लिए होगा, ग्रुप चैट सपोर्ट नहीं करेगा
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
WhatsApp की रणनीति क्या है ?
विशेषज्ञों का मानना है कि WhatsApp यह फीचर उन नॉन-यूज़र्स को ट्राय कराना चाहता है जो ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते। यह लो-फ्रिक्शन तरीका होगा उन्हें WhatsApp की दुनिया से जोड़ने का। उम्मीद है कि इसका उद्देश्य नए यूज़र्स को प्लेटफॉर्म पर लाना है।
कब होगा लॉन्च ?
फिलहाल कंपनी इंटरनल टेस्टिंग कर रही है। कोई आधिकारिक लॉन्च डेट घोषित नहीं की गई है, लेकिन आने वाले महीनों में यह बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो सकता है और फिर धीरे-धीरे पब्लिक रोलआउट किया जाएगा। अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो WhatsApp का यूज़र बेस और मजबूत होगा और चैटिंग का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो बिना ऐप डाउनलोड किए चैट करना चाहते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story