UP News : बसपा कार्यकर्ताओं को मायावती की चेतावनी- सतर्क रहें
बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा नहीं है। मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बसपा न तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत एनडीए (NDA) के साथ है और न ही कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस (INDIA Alliance) से जुड़ी है।
क्यों आया यह बयान ?
मायावती का यह बयान उस मीडिया रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें दावा किया गया था कि बीएसपी बीजेपी के साथ जुड़ने जा रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने लिखा कि कुछ मीडिया संस्थान दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं और बसपा की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा :
“जैसाकि सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) ना तो बीजेपी के एनडीए गठबंधन के साथ है और ना ही कांग्रेस के इण्डिया समूह (गठबंधन) के साथ है, तथा, ना ही अन्य किसी और भी फ्रन्ट के साथ है। बीएसपी अपनी ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की अम्बेडकरवादी नीति पर चलने वाली पार्टी है।”
मीडिया पर तीखा हमला :
मायावती ने एक न्यूज चैनल का नाम लेते हुए लिखा कि उस चैनल ने गलत और तथ्यहीन खबर प्रसारित की। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले इस तरह की गलत रिपोर्टिंग का मकसद बीएसपी की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना है। “इस प्रकार का आघात पहुँचाने का जो यह घिनौना प्रयास किया गया है, उसकी जितनी भी निन्दा की जाए, वह कम है।”

बीएसपी कार्यकर्ताओं को चेतावनी :
बसपा चीफ ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस तरह के मीडिया के बहकावे में न आएं। उन्होंने लिखा: “पार्टी के लोगों से यह विशेष आग्रह है कि वे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मीडिया के इस प्रकार के घिनौने हथकण्डों से हमेशा सतर्क रहें। जातिवादी तत्व हमारे अम्बेडकरवादी कारवाँ को कमज़ोर करने की साज़िश में हमेशा लगे रहते हैं।”
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
बीएसपी की रणनीति पर क्या कहा मायावती ने ?
मायावती ने साफ कहा कि बसपा अपनी स्वतंत्र नीति के साथ आगे बढ़ रही है और आने वाले चुनावों में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। उनका यह रुख बताता है कि यूपी राजनीति में बीएसपी अकेले दम पर मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
मायावती के इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि बीएसपी न तो एनडीए और न ही इंडिया अलायंस के साथ चुनाव लड़ेगी। उनके बयान से यह भी जाहिर होता है कि चुनाव से पहले मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए फैलाई जा रही गलत खबरों से पार्टी सतर्क है और कार्यकर्ताओं को भी सजग रहने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढे :
Editorial

Editorial

Next Story