रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ में बड़े-बड़े स्टार्स नजर आएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के स्टारकास्ट में सबसे अमीर एक्टर कौन है? उनकी नेटवर्थ सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।


3310 करोड़ की नेटवर्थ; जानें कौन है ये सुपरस्टार
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। दमदार स्टार कास्ट, शानदार ट्रेलर और अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत की वजह से यह फिल्म पहले से ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। रजनीकांत के अलावा फिल्म में आमिर खान, नागार्जुन, उपेंद्र और पूजा हेगड़े जैसे बड़े नाम नजर आने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के स्टार्स में सबसे अमीर एक्टर कौन है?
कुली का बजट कितना है ?
सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 375 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की जा रही है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत को उनके किरदार के लिए 150 करोड़ रुपये फीस दी गई है, जबकि निर्देशक लोकेश कनगराज को 50 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को तमिल, तेलुगु, हिंदी और अन्य भाषाओं में रिलीज होगी।
रजनीकांत की नेटवर्थ :
साउथ के थलाइवा रजनीकांत की नेटवर्थ करीब 430 करोड़ रुपये है। वे अपनी फिल्मों से 125 से 250 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। फिल्मों के अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं।
आमिर खान की नेटवर्थ :
कुली में नजर आने वाले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की नेटवर्थ लगभग 1862 करोड़ रुपये है। आमिर अपनी फिल्मों से 100 से 200 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। रजनीकांत की तुलना में आमिर की संपत्ति काफी ज्यादा है, लेकिन फिर भी वह इस लिस्ट में नंबर वन नहीं हैं।
नागार्जुन: कुली के सबसे अमीर एक्टर
कुली की स्टार कास्ट में सबसे अमीर नाम नागार्जुन का है। उनकी नेटवर्थ चौंकाने वाली है—करीब 3310 करोड़ रुपये। नागार्जुन न सिर्फ एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि फिल्म प्रोडक्शन, रियल एस्टेट बिजनेस, कंस्ट्रक्शन फर्म और स्पोर्ट्स टीम्स से भी मोटी कमाई करते हैं। उनके पास अपना फिल्म स्टूडियो है और कई कंपनियों में हिस्सेदारी भी है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
पूजा हेगड़े और उपेंद्र की नेटवर्थ :
पूजा हेगड़े ने साउथ और बॉलीवुड दोनों में काम किया है। उनकी नेटवर्थ लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये है। वहीं, कन्नड़ सुपरस्टार उपेंद्र की नेटवर्थ करीब 78 करोड़ रुपये है। वे अपनी फिल्मों से 10-15 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। इस लिस्ट में सबसे आगे हैं नागार्जुन, जिनकी संपत्ति रजनीकांत और आमिर खान से भी ज्यादा है। उनकी 3310 करोड़ रुपये की नेटवर्थ ने उन्हें कुली का सबसे अमीर स्टार बना दिया है।
Editorial

Editorial

Next Story