✕
NDA मीटिंग में मोदी का वार ; विपक्ष पर सीधा निशाना
By EditorialPublished on
एनडीए की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान दिया। पीएम ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर बहस करवाकर अब पछता रहा होगा।

x

एनडीए की संसदीय दल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनडीए (NDA) की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि यह ऑपरेशन देश की सेना का सम्मान है और इसे देश के सामने लाना बेहद जरूरी था। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला।
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की मांग की, लेकिन अब वे खुद इस मांग पर पछता रहे होंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "विपक्ष के नेता कुछ भी बोलते हैं, जिसकी वजह से उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी लताड़ मिल रही है।"
राहुल गांधी पर पीएम मोदी का हमला :
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी नाम लिया और कहा, "वे कुछ भी बोलते रहते हैं, देश ने उनका बचपना देख लिया है।" पीएम मोदी के इस बयान से यह साफ है कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष की रणनीति पर पूरी तरह हमलावर है।
एनडीए बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्ताव पारित :
एनडीए की संसदीय दल की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने इन दोनों ऑपरेशनों के दौरान जो साहस दिखाया, वह अदम्य है। एनडीए संसदीय दल ने शहीदों और शौर्यवीरों को सलाम करते हुए कहा कि उनकी वीरता राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाती है।
साथ ही, बैठक में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। प्रस्ताव में लिखा गया, "एनडीए संसदीय दल हमारे सशस्त्र बलों के साहस और प्रतिबद्धता को सलाम करता है।"
तिरंगा अभियान पर पीएम मोदी का संदेश ;
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सांसदों को घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को बड़े पैमाने पर मनाएं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी सांसदों को विशेष आयोजन करने के निर्देश दिए।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्यों है ऑपरेशन सिंदूर चर्चा में ?
हाल ही में भारत की सेना ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया था, जिसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया। इस अभियान ने भारत की सैन्य ताकत और रणनीति को दुनिया के सामने साबित किया। इस मुद्दे पर संसद में बहस की मांग करने वाला विपक्ष अब खुद सरकार के तीखे सवालों के घेरे में है।
एनडीए की बैठक में पीएम मोदी का बयान और विपक्ष पर तंज साफ करता है कि ऑपरेशन सिंदूर अब सिर्फ एक सैन्य उपलब्धि नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। आने वाले दिनों में तिरंगा अभियान और अन्य राष्ट्रीय आयोजनों के साथ यह चर्चा और तेज होने की संभावना है।

Editorial
Next Story
Related News
X
