Lamborghini Fire Case : चलती कार में आग; सिंघानिया ने Lamborghini से मांगा जवाब
Lamborghini Fire Case : देश के जाने-माने उद्योगपति और रेमंड ग्रुप के एमडी गौतम सिंघानिया ने एक बार फिर लग्जरी कार ब्रांड Lamborghini पर निशाना साधा है। हाल ही में बेंगलुरु की सड़कों पर एक Lamborghini Aventador कार में अचानक आग लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद सिंघानिया ने Lamborghini की सेफ्टी स्टैंडर्ड पर सवाल उठाए।
सिंघानिया का कड़ा संदेश :
गौतम सिंघानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Aventador में आग लगने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा: “एक और दिन, एक और लेम्बोर्गिनी आग की लपटों में। अब यह ‘दुर्लभ घटना’ नहीं रही। यह एक पैटर्न है। Lamborghini चुप क्यों है?” उन्होंने आगे सवाल किया कि जब इन कारों की सेफ्टी भरोसेमंद नहीं है, तो क्या इन्हें भारत में बेचा जाना चाहिए?
पहले भी उठा चुके हैं सवाल :
यह पहली बार नहीं है जब गौतम सिंघानिया ने Lamborghini को लेकर नाराजगी जाहिर की हो। वे कई बार Huracan, Revuelto और Aventador जैसी कारों में तकनीकी खामियों को लेकर पोस्ट कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने Revuelto की एक टेस्ट ड्राइव के दौरान आई इलेक्ट्रिक समस्या का वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें कार बीच सड़क पर रुक गई थी।
बेंगलुरु की घटना: क्या हुआ था उस दिन ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Aventador में लगी आग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संजीव संजू (Namma Mane Maga Sanju) की कार में लगी थी। संजीव ने बताया कि आग पेट्रोल लीक की वजह से लगी और यह किसी बड़े हादसे में नहीं बदली। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जब कार में आग लगी तो लोग मदद करने के बजाय सिर्फ वीडियो बना रहे थे। “सिर्फ दो लोग मदद के लिए आगे आए – एक ऑटो ड्राइवर और एक कैब ड्राइवर,” संजीव ने कहा।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कोई जानमाल का नुकसान नहीं :
खुशकिस्मती से कार में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था, इसलिए जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, Aventador पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह हादसा Lamborghini की हाई-एंड कारों की सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
Lamborghini की चुप्पी पर उठे सवाल :
सिंघानिया ने अपने पोस्ट में Lamborghini इंडिया को टैग करते हुए पूछा कि इतनी महंगी और लग्जरी कारों में ऐसा हादसा कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह कोई एक-दो बार की घटना नहीं रही, बल्कि लगातार ऐसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
बेंगलुरु की घटना के बाद सोशल मीडिया पर लग्जरी कारों की सेफ्टी पर बहस छिड़ गई है। अभी तक Lamborghini की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। सिंघानिया के पोस्ट के बाद उम्मीद है कि कंपनी जल्द इस मामले पर सफाई देगी।
Editorial

Editorial

Next Story