Hindustan Petroleum .jpg
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत तेल शोधक और विपणन कंपनियों में से एक हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने अड्नोक गैस की सहायक कंपनी अबू धाबी गैस लिक्विफिकेशन कंपनी (एएलएनजी) के साथ 10 साल की अवधि के लिए तरलीकृत प्राकृतिक गैस की खरीद हेतु अनुबंध शीर्ष (एचओए) पर हस्ताक्षर किए हैं। अड्नोक गैस एक विश्वस्तरीय, बृहद पैमाने पर एकीकृत गैस परिचालन और बिक्री कंपनी है।

एचओए के नियमों के अनुसार, एचपीसीएल अपनी रिफाइनरियों, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की मांग को पूरा करने और डाउनस्ट्रीम ग्राहकों की खपत के लिए हाल ही में चालू किए गए गुजरात के छारा एलएनजी टर्मिनल से एलएनजी प्राप्त करेगी। यह पहल एचपीसीएल को दीर्घकालिक और अल्पकालिक एलएनजी अनुबंधों सहित विविध पोर्टफोलियो बनाने में सक्षम बनाएगी।

इस अनुबंध के तहत आपूर्ति भारत की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के प्रति एचपीसीएल की प्रतिबद्धता में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह रणनीतिक साझेदारी भारत की ऊर्जा मिश्रण में गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे बढ़ते भारतीय गैस बाजार में एचपीसीएल की स्थिति मजबूत होगी।
Editorial

Editorial

Next Story