Government Employee DA Hike : DA हाइक की तैयारी; त्योहार से पहले आएगी खुशखबरी
Government Employee DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए त्योहारी सीजन से पहले बड़ी खुशखबरी आने वाली है। अनुमान है कि सरकार जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी कर सकती है। बढ़ोतरी के बाद डीए 55% से बढ़कर 58% हो सकता है।
यह बढ़ोतरी सरकार की ओर से अक्टूबर में त्योहारों के सीजन में घोषित की जा सकती है। आमतौर पर सरकार साल में दो बार डीए और डीआर (Dearness Relief) में संशोधन करती है। डीए सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि डीआर पेंशनर्स को मिलता है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता: भविष्याची नवी दिशा आणि करिअरच्या अमर्याद संधी
AICPI-IW डेटा क्या कहता है ?
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर डीए में 3% बढ़ोतरी की संभावना है। फॉर्मूले के हिसाब से कैलकुलेशन करने पर डीए 58.18% तक पहुंच सकता है। हालांकि सरकार आमतौर पर इसे राउंड ऑफ करके घोषित करती है।
जनवरी में हुई थी 2% बढ़ोतरी :
जनवरी 2025 में सरकार ने महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह 53% से बढ़कर 55% हो गया था। अब जुलाई-दिसंबर की अवधि के लिए अगली बढ़ोतरी तय हो रही है।
क्यों जरूरी है डीए हाइक ?
डीए बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की महंगाई के असर से सुरक्षा करना है। महंगाई बढ़ने पर कर्मचारियों की सैलरी में यह भत्ता जोड़कर उनकी क्रय शक्ति बनाए रखी जाती है।
8वें वेतन आयोग का इंतजार :
फिलहाल कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग की घोषणा का भी इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा और नया आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन होता है, ताकि कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा की जा सके।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
घोषणा कब होगी ?
पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो डीए हाइक की घोषणा अक्टूबर में दिवाली से पहले होने की संभावना है। हालांकि गणना के हिसाब से जुलाई से दिसंबर की अवधि के लिए 58% डीए लागू हो सकता है। सरकार के ऐलान के बाद इसे सैलरी में जोड़कर बकाया रकम (arrears) के साथ भुगतान किया जाता है। अगर अनुमान सही साबित होते हैं तो इस बार रक्षाबंधन और दिवाली के त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। डीए में बढ़ोतरी के साथ पेंशनर्स को डीआर का फायदा भी मिलेगा।
Editorial

Editorial

Next Story