✕
महाराष्ट्र में कमजोर पड़ा मानसून
By EditorialPublished on
देश के हर हिस्से में मानसून आने के बाद से ही लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। लेकिन महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है।

x

मुंबई। देश के हर हिस्से में मानसून आने के बाद से ही लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। लेकिन महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में धूप-छांव के खेल के बीच हल्की वर्षा का दौर चल रहा है। मुंबई में सुबह का तापमान 27°C है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 30°C जैसा महसूस हो रहा है।
अगस्त के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है। हालांकि इस दौरान IMD ने भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार विस्तारित अवधि के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि कमजोर मॉनसून की स्थिति अगले दो सप्ताह तक मुख्य मॉनसून क्षेत्र में बनी रहेगी। महाराष्ट्र में सामान्य से कम बारिश होगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मध्य भारत क्षेत्र और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में, जो मुख्य मानसून क्षेत्र का हिस्सा हैं, अगले कुछ दिनों में मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना नहीं है। मानसून की द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक गई है। परिणामस्वरूप, मुख्य मानसून क्षेत्र में मानसून की सक्रियता कमज़ोर पड़ गई है।
किसानों की बढ़ी चिंता
अभी यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी कि कमज़ोर मानसून का यह दौर कब तक चलेगा, लेकिन अगले 10 दिनों तक कोई बड़ी मौसमी गतिविधि की उम्मीद नहीं है। अगर 10 दिनों से ज़्यादा बारिश नहीं हुई, तो यह स्थिति खेती-किसानी के लिए चिंता का विषय बन सकती है। मौसम पर नज़र रखी जा रही है और जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।
Editorial
Next Story
Related News
X
