MCF .jpg
रायबरेली। आधुनिक कोच फैक्ट्री (MCF) के फोर्ज्ड व्हील प्लांट (FWP) ने जुलाई 2025 में उत्पादन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा के प्रेरणादायक नेतृत्व में संयंत्र ने 5,000 पहियों के मासिक लक्ष्य के मुकाबले 5,173 पहियों का उत्पादन कर शानदार उपलब्धि हासिल की है।
वित्तीय वर्ष 2025–26 की पहली चार महीनों में संयंत्र ने कुल 20,261 पहियों का उत्पादन किया है, जबकि इस अवधि के लिए लक्ष्य 20,000 पहियों का था। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.1 गुना अधिक है, जो संयंत्र की बढ़ती दक्षता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
1 अगस्त को संयंत्र ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जब एक ही दिन में पहली बार 400 से अधिक पहियों का फोर्जिंग कार्य संपन्न हुआ। इस दिन कुल 408 पहिए फोर्ज किए गए, जो अब तक का सर्वोच्च एकदिनी आंकड़ा है। इसी दिन 504 पहियों का हीट ट्रीटमेंट (उष्मा उपचार) भी किया गया, जो संयंत्र का एक और नया रिकॉर्ड है।
महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कहा कि यह उपलब्धि न केवल संयंत्र की क्षमता का प्रमाण है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
Editorial

Editorial

Next Story