✕
IND vs ENG: शुभमन गिल की आवाज रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर बवाल
By EditorialPublished on
IND vs ENG : भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल मैदान पर न सिर्फ रणनीति बना रहे हैं बल्कि खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ा रहे हैं। स्टंप माइक पर उनकी आवाज रिकॉर्ड हुई जिसमें वे कहते सुने गए, “बस 1 घंटा और जोर लगाएंगे फिर…”। इसके तुरंत बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने बड़ा झटका देते हुए जो रूट का विकेट चटकाया और टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा।
_202508041324241808.jpg)
x
_202508041324241808.jpg)
भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टेस्ट 2025 अपने चरम पर है। सीरीज का यह आखिरी मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आज 5वें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए, जबकि भारत को सीरीज बचाने के लिए 4 विकेट चाहिए। यह मुकाबला तय करेगा कि इंग्लैंड सीरीज 3-1 से जीतेगा या फिर भारत 2-2 की बराबरी पर रोक लेगा।
चौथे दिन मैच का नतीजा निकल सकता था, लेकिन खराब रोशनी और बारिश की वजह से खेल समय से करीब एक घंटे पहले ही रोक दिया गया। इंग्लैंड 374 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है और चौथे दिन तक उसने 3 विकेट खोकर 300 का आंकड़ा पार कर लिया था।
शुभमन गिल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई आवाज :
टीम इंडिया के युवा कप्तान शुभमन गिल ने बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज में शानदार लीडरशिप दिखाई है। इंग्लैंड जब मजबूत स्थिति में थी, तब गिल मैदान पर खिलाड़ियों को लगातार मोटिवेट करते नजर आए। उनकी आवाज स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई, जिसमें वे कहते सुने गए, "कम ऑन बॉयज, एक घंटा और जोर लगाएंगे, उसके बाद सभी आराम करेंगे।" इस मोटिवेशन का असर भी दिखा। टी ब्रेक के बाद भारत के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की।
आकाश दीप और कृष्णा ने दिलाई वापसी, रूट और ब्रूक की साझेदारी टूटी :
इंग्लैंड के लिए जो रूट (105) और हैरी ब्रूक (111) के बीच मजबूत साझेदारी हो चुकी थी, लेकिन आकाश दीप ने ब्रूक को आउट कर भारत की वापसी कराई। ब्रूक का कैच मोहम्मद सिराज ने पकड़ा। यह इंग्लैंड का चौथा विकेट 301 के स्कोर पर गिरा।
इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले जैकब बेथेल (5) को पवेलियन भेजा और फिर बड़ा झटका देते हुए जो रूट का विकेट लिया। रूट के आउट होते ही भारतीय टीम की उम्मीदें फिर से बढ़ गईं। विकेट मिलने के बाद सिराज ने दर्शकों को इशारा कर चेयर करने को कहा, जिससे मैदान का माहौल पूरी तरह बदल गया।
शुभमन गिल का इंजेक्शन वाला मजाक वायरल :
मैच के बीच गिल का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह आकाश दीप से मजाक में पूछते हैं,"इंजेक्शन लिया है तुमने?" यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रही है और फैंस गिल की लीडरशिप स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
फाइनल डे का समीकरण: इंग्लैंड को 35 रन, भारत को 4 विकेट चाहिए
आखिरी दिन इंग्लैंड को सिर्फ 35 रन की जरूरत है, जबकि भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए। हालांकि, इंग्लैंड की टीम ने साफ कर दिया है कि जरूरत पड़ने पर चोटिल क्रिस वोक्स भी बल्लेबाजी करने आएंगे। मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।
अगर इंग्लैंड यह मैच जीतता है, तो सीरीज 3-1 से उसके नाम होगी। वहीं भारत जीत हासिल करता है, तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगी। अब सबकी निगाहें आज के अंतिम सत्र पर टिकी हैं।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
