✕
गुरुदर्शन यात्रा संपन्न
By EditorialPublished on
तेरापंथ समाज, तेरापंथी सभा केलवा एवं आचार्य भिक्षु मित्र मंडल मुंबई (केलवा) की गुरुदर्शन यात्रा अहमदाबाद में आचार्य महाश्रमण के सम्मुख पहुंची। सभी ने उनके आगामी एक दिवसीय प्रवास के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रवास को दो दिन में परिवर्तित करने हेतु अनुरोध किया।

x

मुंबई। तेरापंथ समाज, तेरापंथी सभा केलवा एवं आचार्य भिक्षु मित्र मंडल मुंबई (केलवा) की गुरुदर्शन यात्रा अहमदाबाद में आचार्य महाश्रमण के सम्मुख पहुंची। सभी ने उनके आगामी एक दिवसीय प्रवास के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रवास को दो दिन में परिवर्तित करने हेतु अनुरोध किया। केलवा को मेवाड़ स्तरीय आयोजन दिलाने का भी अनुरोध किया। मुख्य मुनि महावीर कुमार एवं साध्वी प्रमुखा से तेरापंथ की जन्मभूमि एवं आचार्यश्री की दीक्षा स्थली होने से अधिक से अधिक प्रवास का आग्रह किया।
आचार्य श्री के प्रवास हेतु बैठक का आयोजन किया गया। सभा अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, मंत्री ललित मेहता एवं आचार्य भिक्षु मित्र मंडल मुंबई अध्यक्ष कन्हैयालाल सांखला ने विचार रखे। बैठक में महेंद्र कोठारी को प्रवास संयोजक एवं कन्हैयालाल सांखला को सहसंयोजक मनोनीत किया। इस अवसर पर बाबूलाल कोठारी, रोशनलाल सांखला, देवेंद्र कोठारी, मोड़ीलाल बोहरा, पूरण गांग, सुरेश सांखला, भेरूलाल बोहरा, कुंदनमल सांखला, देवी लाल बाफना, मित्र मंडल से राकेश कोठारी, नरेंद्र सिंघवी, बाबूलाल कोठारी, अनिल मादरेचा, नरेश मादरेचा, कल्पेश चपलोत, मंडल के मंत्री विनोद सांखला, तुषार बोहरा, शांतिलाल सोलंकी, हरक लाल कोठारी, चेतन सांखला आदि की उपस्थिति रही।

Editorial
Next Story
Related News
X
