✕
राहुल गांधी की लगातार हार पर निरुपम ने कसा तंज
By EditorialPublished on 30 Aug 2025 5:30 AM IST
शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणियों को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है। निरुपम ने इन टिप्पणियों को अस्वीकार्य बताते हुए इसे ‘कांग्रेस का असली चरित्र’ करार दिया। उन्होंने कहा कि लगातार हार से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी कुंठित हो गए हैं।

x

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ (Voter Rights Yatra) के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर की गई अशोभनीय टिप्पणियों को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है। निरुपम ने इन टिप्पणियों को अस्वीकार्य बताते हुए इसे ‘कांग्रेस का असली चरित्र’ करार दिया। उन्होंने कहा कि लगातार हार से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी कुंठित हो गए हैं। संजय निरुपम ने मुंबई में मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी और उनके समर्थकों की लगातार हार ने उन्हें कुंठा से भर दिया है, जिसके चलते वे प्रधानमंत्री, मंत्रियों और संवैधानिक संस्थाओं पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सर्वोच्च नेता हैं और उनके खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय और पूरी तरह से अस्वीकार्य है। निरुपम ने जोर देकर कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाती है और इसे तत्काल रोका जाना चाहिए। संजय निरुपम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भारत की विदेश नीति और सुरक्षा के मुद्दों पर भी सरकार का समर्थन किया। उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का एक ठोस कदम है और प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक आतंकवाद पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा सर्वोपरि है और हमारी सेना तथा सरकार आतंकवादियों को करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध हैं। निरुपम ने भारत-जापान संबंधों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जापान के साथ भारत के रिश्ते और मजबूत हुए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
