✕
Tata Altroz Facelift EMI कैलकुलेशन; कम डाउन पेमेंट में बड़ी सुविधा!
By EditorialPublished on
अगर आप एक प्रीमियम और स्टाइलिश हैचबैक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Tata Altroz Facelift आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है. कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट को बेहद आकर्षक फाइनेंस ऑफर पर उपलब्ध कराया है. महज 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर आप इस कार को घर ला सकते हैं. अब बड़ा सवाल यह है कि इसके बाद आपको हर महीने कितनी EMI चुकानी होगी? आइए जानते हैं पूरा कैलकुलेशन.

x

टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz Facelift भारतीय बाजार में अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, स्टाइलिश डिजाइन और किफायती कीमत की वजह से बेहद पॉपुलर है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर आप इस कार को घर ला सकते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इसके बाद हर महीने कितनी EMI देनी होगी? आइए पूरा कैलकुलेशन समझते हैं।
Tata Altroz Facelift EMI कैलकुलेशन :
Altroz Facelift के बेस पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये है। दिल्ली में ऑन-रोड कीमत रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस मिलाकर करीब 7.78 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। अगर आप 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो शेष 5.78 लाख रुपये आपको बैंक से लोन के रूप में लेने होंगे।
मान लीजिए बैंक यह लोन 9% ब्याज दर पर और 7 साल (84 महीने) की अवधि के लिए देता है। ऐसे में आपकी मासिक Tata Altroz Facelift EMI लगभग 9,304 रुपये होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Altroz Facelift ?
अगर आप 7 साल तक हर महीने 9,304 रुपये की EMI भरते हैं, तो कुल ब्याज की रकम लगभग 2.03 लाख रुपये होगी। यानी Altroz Facelift के बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत और ब्याज मिलाकर कुल खर्च लगभग 9.81 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा।इस तरह EMI प्लान को देखते हुए, मिडिल-क्लास खरीदार भी आराम से Altroz Facelift का सपना पूरा कर सकते हैं।
Tata Altroz Facelift EMI प्लान क्यों है बेहतर ?
मिडिल-क्लास फैमिली के लिए कार खरीदते समय सबसे बड़ी चिंता बजट और EMI की होती है। Altroz Facelift का EMI प्लान इसे किफायती बनाता है। लगभग 9,304 रुपये की मासिक किस्त पर एक प्रीमियम और स्टाइलिश हैचबैक घर लाना एक बेहतरीन डील कही जा सकती है।
किनसे होगा मुकाबला ?
Tata Altroz Facelift का सीधा मुकाबला प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की पॉपुलर कारों से है, जिनमें Maruti Suzuki Baleno, Toyota Glanza और Hyundai i20 शामिल हैं। कीमत और फीचर्स के मामले में Altroz Facelift कई कॉम्पैक्ट SUVs को भी टक्कर देती है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
मिडिल क्लास खरीदारों के लिए अच्छा विकल्प :
अगर आपका बजट सीमित है लेकिन आप एक सुरक्षित, स्टाइलिश और स्पेशियस प्रीमियम हैचबैक खरीदना चाहते हैं, तो Tata Altroz Facelift EMI प्लान आपके लिए बिल्कुल सही है। 2 लाख की डाउन पेमेंट और सिर्फ 9,304 रुपये की EMI पर यह कार मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद बन सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
