Param Sundari Review
Param Sundari Review : सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक इस रोमांटिक एंटरटेनर को लेकर काफी उत्साहित हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस फिल्म में क्या खास है और क्यों Param Sundari Review में इसे एक फील गुड मूवी कहा जा रहा है।
कहानी :
Param Sundari Review के मुताबिक फिल्म की कहानी परम नाम के एक लड़के पर आधारित है, जिसे डेटिंग ऐप पर पैसा लगाना होता है। पापा कहते हैं पहले ऐप का दम साबित करो। परम ऐप पर अपनी सोलमेट खोजता है जो कोच्चि की रहने वाली होती है। दिल्ली का यह लड़का जब केरल पहुंचता है तो एक खूबसूरत लव स्टोरी की शुरुआत होती है। कहानी में बहुत नया कुछ नहीं है, लेकिन विजुअल्स और लोकेशंस इतने शानदार हैं कि स्क्रीन पर सबकुछ आंखों को सुकून देता है।
कैसी है फिल्म :
अगर Param Sundari Review को देखें तो फिल्म एक फील गुड एंटरटेनर है। विजुअल्स और सिनेमैटोग्राफी इतनी खूबसूरत है कि लगता है मानो आप केरल टूरिज्म का विज्ञापन देख रहे हों। सनातन कृष्णन रविचंद्रन की सिनेमैटोग्राफी फिल्म की जान है फिल्म की कहानी भले ही नयापन न दे पाए, लेकिन म्यूजिक और विजुअल्स इसे संभाल लेते हैं। सचिन-जिगर का म्यूजिक इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।
एक्टिंग :
Param Sundari Review में सबसे ज्यादा तारीफ जाह्नवी कपूर की हो रही है। उन्होंने अपने किरदार को बड़े ही अच्छे तरीके से निभाया है और कहीं-कहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा पर भारी भी पड़ती हैं। जाह्नवी ने अपने डिक्शन को लेकर उठे सवालों का शानदार जवाब दिया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपने किरदार में काफी हैंडसम और फिट लगे हैं। उनका काम अच्छा है और उन्होंने अपने रोल को पूरी ईमानदारी से निभाया है। मनजोत सिंह ने सिद्धार्थ के दोस्त का किरदार बखूबी निभाया है। बाकी सभी कलाकारों का काम भी सराहनीय है।
राइटिंग और डायरेक्शन :
कहानी और स्क्रीनप्ले फिल्म का कमजोर हिस्सा है। राइटिंग टीम तुषार जलोटा, अर्श वोरा और गौरव मिश्रा से थोड़ी और मेहनत की उम्मीद थी। हालांकि डायरेक्शन की बात करें तो तुषार जलोटा ने फिल्म को खूबसूरती से पेश किया है।
म्यूजिक :
सचिन-जिगर का म्यूजिक इस फिल्म का हाइलाइट है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार है और विजुअल्स के साथ पूरी तरह फिट बैठता है। गाने फिल्म को और भी जीवंत बना देते हैं।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कुल मिलाकर :
Param Sundari Review कहता है कि यह फिल्म एक विजुअली खूबसूरत, म्यूजिक से भरपूर और फील गुड एंटरटेनर है। हालांकि कहानी में नयापन नहीं है, लेकिन जाह्नवी और सिद्धार्थ की कैमिस्ट्री, कमाल की लोकेशंस और म्यूजिक इसे देखने लायक बनाते हैं।
रेटिंग :⭐⭐⭐ (3 स्टार)
Editorial

Editorial

Next Story