BCCI New President
BCCI New President : एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टूर्नामेंट की शुरुआत से महज कुछ दिन पहले ही BCCI New President को लेकर हलचल मच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉजर बिन्नी की जगह राजीव शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रॉजर बिन्नी 70 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं और नियमों के तहत अब वह इस पद पर बने रहने के अयोग्य हो गए हैं।
एशिया कप से पहले BCCI में बड़ा बदलाव :
भारत का पहला मुकाबला एशिया कप 2025 में 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा। ऐसे समय में जब पूरी टीम इंडिया इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी कर रही है, BCCI New President के ऐलान ने क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है। 27 अगस्त को हुई बीसीसीआई अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया कि राजीव शुक्ला अब कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बैठक के दौरान भारतीय टीम के टाइटल स्पॉन्सर को लेकर भी चर्चा हुई। ड्रीम11 के साथ बीसीसीआई का करार खत्म हो गया है और अब बोर्ड नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश में जुटा है। हालांकि एशिया कप से पहले नए करार तक पहुंचना आसान नहीं लग रहा।
कौन हैं राजीव शुक्ला ?
राजीव शुक्ला का जन्म 13 सितंबर 1959 को हुआ था और उनकी उम्र फिलहाल 66 साल है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकार के रूप में की थी लेकिन बाद में राजनीति में कदम रखा और फिर भारतीय क्रिकेट प्रशासन में अहम भूमिका निभाई। साल 2015 में उन्हें आईपीएल का चेयरमैन नियुक्त किया गया और दिसंबर 2020 में वह बीसीसीआई के उपाध्यक्ष बने। अब रॉजर बिन्नी के पद छोड़ने के बाद उन्हें BCCI New President की जिम्मेदारी दी गई है।
वर्तमान में राजीव शुक्ला छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद भी हैं। क्रिकेट और राजनीति दोनों में सक्रिय रहने वाले शुक्ला को भारतीय क्रिकेट प्रशासन में लंबे अनुभव का फायदा मिलेगा।
क्या कहता है BCCI का नियम?
बीसीसीआई के संविधान के अनुसार कोई भी पदाधिकारी 70 साल की उम्र पूरी करने के बाद अपने पद पर नहीं रह सकता। रॉजर बिन्नी का जन्म 19 जुलाई 1955 को हुआ था और हाल ही में उन्होंने 70 वर्ष पूरे किए हैं। इस वजह से वह अध्यक्ष पद पर बने रहने के योग्य नहीं रह गए। जब तक नया अध्यक्ष आधिकारिक रूप से चुना नहीं जाता, तब तक राजीव शुक्ला कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
एशिया कप से पहले स्पॉन्सरशिप की चुनौती :
बीसीसीआई के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती भारतीय टीम के लिए नया टाइटल स्पॉन्सर ढूंढने की है। ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए कानून के चलते ड्रीम11 के साथ बोर्ड का करार समय से पहले समाप्त हो गया है। ऐसे में एशिया कप शुरू होने से पहले नए स्पॉन्सर का मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। बीसीसीआई आने वाले दिनों में इसके लिए विज्ञापन जारी कर सकता है।
एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले BCCI New President के रूप में राजीव शुक्ला की नियुक्ति भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा बदलाव मानी जा रही है। अब देखना होगा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं और बीसीसीआई के सामने खड़ी चुनौतियों से कैसे निपटते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story