Kandivali
मुंबई। मुनि कुलदीप कुमार व मुनि मुकुल कुमार के सानिध्य में तेरापंथ भवन कांदिवली में पर्यूषण के अवसर पर जप दिवस का आयोजन किया गया।
मुनि कुलदीप कुमार ने कहा कि भगवान महावीर अपनी साधना में अविचल और अडोल रहे। उन्हें अपने पथ से विचलित करने कष्टों की बौछारें हुई, पर उनका संकल्पी ध्रुव सदा सुस्थिर रहा।

मुनि मुकुल कुमार ने मंगल मंत्र अनुष्ठान से चेतना को झंकृत किया। इस अनुष्ठान में जनता को ऊर्जा अर्जित कर दिया।
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष मेघराज धाकड़ के अनुसार बुधवार को संवत्सरी का आयोजन प्रातः होगा। शाम को बड़ा प्रतिक्रमण होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कच्छारा ने बताया कि 28 को प्रातः क्षमायाचना समारोह होगा। मंत्री प्यारचंद मेहता के अनुसार मुंबई के विभिन्न उपनगरों से श्रद्धालु धर्म गंगा में सहभागी बन रहे हैं। कोषाध्यक्ष भगवती लाल धाकड़ के अनुसार सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपादित करने फाउंडेशन के साथ संघीय संस्थाएं लगी हुई हैं।
Kandivali
इस अवसर पर गोमती मेहता, मधु श्यामसुखा, निर्मला कोठारी, प्रीति बोथरा, सीमा कच्छारा, जमुना धाकड़, पुष्पा बोहरा, शोभा परमार, सेजल चोरड़िया, प्रेमलता बापना, तारा धाकड़, प्रीति धाकड़, अंजलि सोलंकी, रेखा मुथा, मीना बापना, रेखा डांगी, सुशीला मादरेचा, सूरजमल दुग्गड़, प्रकाश सिंघवी, अर्जुन सांखला, देवेंद्र बापना, प्रकाश खिमेसरा, ज्ञान चंद बापना, पारस खाब्या, प्रकाश राठौड़, पुखराज बोहरा, मोदीलाल सिंघवी, मुकेश कच्छारा, मनोहर मादरेचा, गणेश धाकड़, कमलेश कोठारी, अनिल चोरड़िया, भेरूलाल सिंघवी, राजेश कच्छारा, रौनक कोठारी, अर्जुन सिंघवी, अमृत धाकड़, रमेश बापना, शंकरलाल मुनोत, इंद्रमल परमार, हेमंत सिंघवी, बाबूलाल धोका, चंद्रेश मादरेचा, सज्जन डुंगरवाल, प्रकाश मेहता, अभिषेक चपलोत, महेंद्र बापना, घासीलाल मेहता, लालचंद कोठारी, निर्मल बाबेल, रमेश कोठारी, देवेंद्र कावड़िया, दिनेश सिंघवी, प्रीतम हिरण, जवरीमल नौलखा, राजेंद्र मुथा, मांगीलाल धींग, नरेश सिंघवी, चिराग बापना, हितेश बडाला, उमेश कच्छारा आदि उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story