✕
Coolie Worldwide Collection : रजनीकांत का जादू, ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर लिखी नई कहानी
By EditorialPublished on
Coolie Worldwide Collection : रजनीकांत की नई फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज़ के कुछ ही दिनों में यह फिल्म घरेलू बाजार के साथ-साथ ओवरसीज में भी शानदार कलेक्शन कर रही है. दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखते हुए फिल्म अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है.

x

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और डायरेक्टर लोकेश कनगराज की जोड़ी जब भी साथ आती है, दर्शकों के बीच तहलका मचना तय होता है। इन दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के शुरुआती वीकेंड में जबरदस्त ओपनिंग लेने के बाद, भले ही फिल्म के कलेक्शन में हल्की गिरावट आई थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने शानदार रिकवरी की है। नतीजा यह हुआ कि रजनीकांत की इस फिल्म ने मणिरत्नम की 'पोन्नियन सेल्वन-1' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
कुली ने तोड़ा पोन्नियन सेल्वन-1 का रिकॉर्ड :
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी 'पोन्नियन सेल्वन-1' ने साल 2022 में वर्ल्डवाइड लगभग 480 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। वहीं अब रजनीकांत की कुली इस आंकड़े को पीछे छोड़ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुली ने महज 11 दिनों में ही 484 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म अब 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है।
Coolie Worldwide Collection ने मचाया धमाल :
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो Coolie Worldwide Collection की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। सिर्फ इंडिया में ही फिल्म ने 256.75 करोड़ नेट और 304 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म को अब तक 180 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई है। इस तरह कुली का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 484 करोड़ तक पहुंच चुका है। अगर यही रफ्तार जारी रही, तो जल्द ही यह फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।
दूसरे वीकेंड पर दिखा जबरदस्त उछाल :
पहले सोमवार को भले ही कुली के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 70% की जंप मारकर सबको चौंका दिया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ इंडिया में 27 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। Coolie Worldwide Collection का यह उछाल इस बात का सबूत है कि दर्शक रजनीकांत की फिल्मों को कितना पसंद करते हैं।
चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म :
कुली अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। रजनीकांत की स्टार पावर और लोकेश कनगराज का निर्देशन मिलकर दर्शकों के लिए एक विजेता कॉम्बिनेशन साबित हुआ है। अगर फिल्म इसी तरह की कमाई जारी रखती है तो आने वाले दिनों में यह कई और बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
स्टारकास्ट और फिल्म की खासियत :
‘कुली’ एक दमदार एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रजनीकांत एक रिटायर्ड कुली के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ नागार्जुन और श्रुति हासन जैसे सितारों ने अहम किरदार निभाए हैं। इतना ही नहीं, इसमें आमिर खान का खास कैमियो भी है, जिसने दर्शकों को और ज्यादा उत्साहित कर दिया है।
500 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर :
फिल्म का ग्राफ देखकर साफ है कि Coolie Worldwide Collection अगले कुछ दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म न सिर्फ तमिल सिनेमा का बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का गर्व बन चुकी है। रजनीकांत की लोकप्रियता और लोकेश कनगराज की दमदार कहानी ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
