✕
वोट चोरी के आरोपों पर सीएम फडणवीस ने विपक्ष पर कसा तंज
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र चुनाव में ‘वोट चोरी‘ के विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी सीरियल लायर हैं।

x

मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव में ‘वोट चोरी‘ (vote theft) के विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी सीरियल लायर हैं। वह लगातार झूठ बोलते रहते हैं। लेकिन झूठ की कोई नींव नहीं होती, वह ज्यादा समय तक टिकती नहीं है।” सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम फडणवीस ‘वोट चोरी’ को लेकर अपनी बात रखी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े दुख की बात है कि हमारे महाराष्ट्र के नेताओं कों भी यह सपना आ रहा है कि राहुल गांधी ही सही बोल रहे हैं। इसलिए उनके झूठ में अब इनका भी झूठ मिल रहा है। लेकिन, हमें यह समझना होगा कि झूठ की कोई बुनियाद नहीं होती है। झूठ की किला ढह जाता है। जब तक यह लोग नहीं जानेंगे कि लोगों के बीच में जाकर उनका विश्वास जीतना और वोट पाना होता है, ये लोग अपने आप को बहला रहे है और रही बात झूठ बोलने की, तो इससे इन लोगों को कोई भी फायदा नहीं होने वाला है।
सत्तापक्ष के लिए भी वोट चोरी का मुद्दा नुकसानदेह- ठाकरे
‘खुद को दिलासा दे रहा विपक्ष’
Next Story
Related News
X

