✕
चीन की हाईटेक SUV Huawei Aito M8; रेंज और सेफ्टी में अव्वल
By EditorialPublished on
Huawei Aito M8 चीन की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की सबसे सुरक्षित SUVs में से एक मानी जा रही है. इस SUV को C-NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार्स+ रेटिंग मिली है, जो इसके उच्चतम सुरक्षा मानकों को दर्शाता है. एक सिंगल चार्ज में यह गाड़ी 1528 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है. इसके अलावा, Huawei Aito M8 में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, मल्टी-एयरबैग सिस्टम और हाई-टेक ड्राइवर असिस्टेंस शामिल हैं. यह SUV तकनीक और सुरक्षा का बेहतरीन मिश्रण पेश

x

कार खरीदते समय सुरक्षा सबसे बड़ा फैक्टर माना जाता है, और इस बात का खास ध्यान वाहन निर्माता कंपनियां भी रखती हैं. पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए कंपनियां अपने मॉडलों में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स देती हैं, और इसी दिशा में Huawei Aito M8 एक बेहतरीन उदाहरण है. यह SUV चीन की सबसे सुरक्षित SUVs में गिनी जाती है और इसे 2024 के स्टैंडर्ड के अनुसार C-NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार्स+ रेटिंग मिली है. इस कार को Huawei और Seres ने मिलकर विकसित किया है. अप्रैल 2025 में लॉन्च होने के बाद अब तक 56 हजार यूनिट्स बिक चुकी हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
C-NCAP टेस्ट क्या है :
C-NCAP (China Automotive Technology and Research Center) एक सुरक्षा परीक्षण प्रोग्राम है, जो कारों की पैसेंजर सेफ्टी, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की जाँच करता है. गाड़ियों को इस टेस्ट में प्रतिशत स्कोर दिया जाता है और उसके आधार पर स्टार रेटिंग मिलती है. Huawei Aito M8 को इस टेस्ट में फाइव स्टार्स+ मिला, जो इसे सबसे सुरक्षित SUV बनाता है.
Xiaomi SU7 को पीछे छोड़कर बना नंबर 1 :
Huawei Aito M8 ने C-NCAP टेस्ट में 93.7% स्कोर हासिल किया है, जबकि इसका 6-सीटर EREV वर्जन एक्टिव सेफ्टी में 96.34% स्कोर के साथ लगभग बाकी कारों से 10% आगे रहा. इसकी ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और लाइटिंग सिस्टम को भी बेहतरीन माना गया. इस प्रदर्शन के साथ ही Aito M8 ने Xiaomi SU7 को पीछे छोड़ दिया, जिसे 93.5% स्कोर मिला था.
पैदल यात्रियों की सुरक्षा :
पैदल यात्रियों की सुरक्षा के मामले में भी Huawei Aito M8 ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस कैटेगरी में इसे 86.03% स्कोर मिला. इसमें पैदल यात्रियों के सिर और पैरों की सुरक्षा और AEB सिस्टम की जांच की जाती है, जो इसे अन्य SUVs से अलग बनाती है.
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
Huawei Aito M8 की खासियत :
Huawei Aito M8 EREV में डुअल मोटर वाला ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है, जो 526 hp (392 kW) की ताकत देता है. इसमें 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेंज एक्सटेंडर इंजन लगा है. SUV में दो बैटरी ऑप्शन – 37 kWh LFP और 53.4 kWh NMC उपलब्ध हैं, जिनकी CLTC साइकल रेंज क्रमशः 201 KM और 310 KM है. रेंज एक्सटेंडर के साथ इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1404 KM से लेकर 1528 KM तक जाती है. इस लंबी रेंज के कारण इसे दुनिया की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर में गिना जाता है.
Huawei Aito M8 अपने एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, लंबी ड्राइविंग रेंज और प्रीमियम टेक्नोलॉजी के साथ चीन की सबसे सुरक्षित SUV के रूप में उभर कर सामने आई है. यह SUV न केवल सुरक्षा बल्कि रेंज और प्रदर्शन के मामले में भी उच्च मानक स्थापित करती है, जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में सबसे भरोसेमंद विकल्प बन गई है.

Editorial
Next Story
Related News
X
