HPCL.

नई दिल्ली। अमेज़न इंडिया ने आज हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ मिलकर प्रोजेक्ट आश्रय के संवर्धन की घोषणा की जिसके तहत देशभर में 40 नए आश्रय केंद्र प्रारम्भ किए जाएँगे। उत्तर-पश्चिम, दिल्ली के निर्वाचन क्षेत्र से सांसद योगेन्द्र चंदोलिया द्वारा शहर के रोहिणी क्षेत्र में नवीनतम सुविधा का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में कार्यकारी निदेशक, गैर-ईंधन व्यवसाय - एचपीसीएल, मुरलीकृष्ण वी. वाद्रेवु; निदेशक – परिचालन, अमेज़न-भारत, सलीम मेमन एवं एशले डे ला टोरे, उपाध्यक्ष - अमेज़न यू.एस. ट्रांसपोर्टेशन, सस्टेनेबिलिटी तथा कुइपर पब्लिक पॉलिसी उपस्थित थे। इसके साथ ही, अमेज़न के अब 13 शहरों में 65 आश्रय केंद्र हो गए हैं जो 2025 के अंत तक 100 ऐसे केंद्र स्थापित करने के उसके लक्ष्य के और करीब पहुँच गया है। दिल्ली-एनसीआर में, अमेज़न अब 24 आश्रय केंद्रों का संचालन करता है। 2024 की तीसरी तिमाही में प्रारम्भ किए जाने के बाद से,
आश्रय केंद्रों के उपयोग में 70% की वृद्धि
देखी गई है।

HPCL
उत्तर-पश्चिम, दिल्ली के निर्वाचन क्षेत्र से सांसद, योगेंद्र चंदोलिया ने कहा - प्रोजेक्ट आश्रय भारत की तेजी से बढ़ती गिग अर्थव्यवस्था के लिए बहुत आवश्यक प्रोजेक्ट है एवं मैं अमेज़न की दूरदर्शिता की सराहना करता हूँ। निदेशक – परिचालन, अमेज़न – भारत, सलीम मेमन ने कहा, हमारे डिलीवरी सहायकों का उत्थान हमारी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। ये आश्रय केंद्र उन दैनिक चुनौतियों का समाधान करते हैं जिनका सामना डिलीवरी सहायकों को व्यस्त ट्रैफ़िक और बदलते मौसम की स्थिति में करना पड़ता है। इन आवश्यक सुविधाओं को प्रदान कर सभी डिलीवरी कर्मियों के लिए, चाहे वे किसी भी कंपनी के लिए डिलीवरी करते हों, हम डिलीवरी से जुड़े आमजन के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत कर रहे हैं। एचपीसीएल के साथ हमारा सहयोग हमें इस नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार करने और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने वाले अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का समर्थन करने में सक्षम बनाता है। कार्यकारी निदेशक, गैर-ईंधन व्यवसाय - एचपीसीएल, मुरलीकृष्ण वी. वाद्रेवु ने कहा -अमेज़न के साथ अपने ईंधन स्टेशनों की पुनर्कल्पना कर, हम पूरे भारत में डिलीवरी सहायकों के लिए आवश्यक आश्रय स्थल बना रहे हैं। यह पहल डिलीवरी पार्टनर्स को व्यस्त दिनों में राहत के पल प्रदान करेगी। ये आश्रय केंद्र भारत की गिग इकॉनमी वर्कफोर्स को सम्मान के साथ समर्थन प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, साथ ही भारतीयों के घरों तक पहुँचाए जाने वाले प्रत्येक पैकेज के पीछे छिपी मानवता को भी पहचानते हैं।
Next Story