Today
Today's Gold Price : अमेरिकी केन्द्रीय बैंक यूएस फेड की तरफ से रेट कटौती के संकेत के बीच एशियाई से लेकर घरेलू बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन इस दौरान सोने की चमक फीकी पड़ गई है। निवेशकों की तरफ से सोने में कम दिलचस्पी के चलते इसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 25 अगस्त 2025 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई।
सोने की ताज़ा कीमत :
सोमवार सुबह एमसीएक्स पर सोना करीब साढ़े दस बजे प्रति 10 ग्राम 1,00,327 रुपये के भाव से ट्रेड कर रहा था। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को यह 1,00,384 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यानी सोने के भाव में आज लगभग 57 रुपये की कमी देखी गई है।
इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के मुताबिक, 22 अगस्त शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 99,360 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इससे साफ है कि बीते हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते की शुरुआत सोने की गिरावट के साथ हुई है।
चांदी का भाव भी टूटा :
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह चांदी का भाव 1,16,002 रुपये प्रति किलो था, जबकि एक दिन पहले यह 1,16,236 रुपये प्रति किलो के आसपास रहा। यानी इसमें 234 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, IBA के मुताबिक, 22 अगस्त को चांदी का भाव 1,12,690 रुपये प्रति किलो था।
क्यों बदलते हैं सोने-चांदी के दाम ?
Today's Gold Price और सिल्वर प्राइस कई कारकों पर निर्भर करते हैं। डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, टैक्स, वैश्विक बाजार की स्थिति और भारत में मांग इनकी कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं। ऐसे में जब रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है तो भारत में सोना और महंगा हो जाता है।
भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है। इसलिए इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स इसमें सीधा असर डालते हैं। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव जैसी अनिश्चित परिस्थितियों में निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, जिससे इसकी मांग और दाम दोनों बढ़ जाते हैं।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
भारत में सोने का महत्व :
भारत में सोने का सिर्फ आर्थिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक महत्व भी है। शादियों, त्योहारों और खास मौकों पर सोने की मांग अचानक बढ़ जाती है। यही वजह है कि भारत में गोल्ड प्राइस अक्सर त्योहारों और शादी के सीजन में उछाल पकड़ता है। इसके अलावा, महंगाई से बचाव के लिए भी सोना सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। जब शेयर बाजार या अन्य निवेश साधन अस्थिर हो जाते हैं तो लोग बड़ी मात्रा में सोने में निवेश करना पसंद करते हैं।
कुल मिलाकर, इस समय Today's Gold Price में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को 10 ग्राम सोने का भाव 57 रुपये टूटकर 1,00,327 रुपये पर आ गया, जबकि चांदी भी 234 रुपये सस्ती होकर 1,16,002 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी फेड के फैसले और वैश्विक आर्थिक स्थिति के हिसाब से सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
Next Story