✕
SUV Comparison: कौन है वैल्यू फॉर मनी – Kiger, Magnite, Fronx या Taisor?
By EditorialPublished on
सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है. नई Renault Kiger, Nissan Magnite, Maruti Fronx और Toyota Taisor जैसी गाड़ियां मार्केट में ग्राहकों को लुभाने के लिए उतर चुकी हैं. इन SUVs में स्टाइल, पावर और एडवांस फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलता है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि साइज, इंजन, फीचर्स और कीमत के आधार पर कौन सी SUV आपके लिए सबसे ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी साबित होगी

x

भारत का ऑटोमोबाइल मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और सबसे ज्यादा डिमांड सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में देखने को मिल रही है। इस सेगमेंट में हाल ही में नई Renault Kiger, Nissan Magnite, Maruti Fronx और Toyota Taisor जैसी कारें लॉन्च हुई हैं, जो ग्राहकों को किफायती दाम पर स्टाइल और फीचर्स का कॉम्बिनेशन देती हैं। सवाल यह है कि आखिर इन चारों सब-कॉम्पैक्ट SUV में से कौन सी आपके लिए वैल्यू-फॉर-मनी साबित होगी? आइए जानते हैं साइज, इंजन, फीचर्स और कीमत के आधार पर इनका मुकाबला।
साइज और ग्राउंड क्लीयरेंस :
चारों गाड़ियां 4 मीटर से कम लंबाई की हैं। Renault Kiger Facelift की लंबाई 3990 मिमी, Nissan Magnite की 3994 मिमी और Maruti Fronx व Toyota Taisor की 3995 मिमी है। यानी साइज में खास फर्क नहीं है। ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो Kiger और Magnite में 205 मिमी का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो खराब रास्तों पर काफी मददगार है। वहीं, Fronx और Taisor का ग्राउंड क्लीयरेंस 190 मिमी है, जो शहर में आरामदायक है लेकिन हाईवे या ऑफ-रोड पर थोड़ा कम लग सकता है।
इंजन और पावर :
Renault Kiger और Nissan Magnite में 1.0 लीटर NA पेट्रोल इंजन (72PS) और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (100PS) मिलता है। दोनों में मैनुअल, AMT और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन उपलब्ध हैं।
Maruti Fronx और Toyota Taisor में 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन (90PS) और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (100PS) दिया गया है। इनका टर्बो इंजन ज्यादा एडवांस है और इसमें टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। यानी पावर और ड्राइविंग एक्सपीरियंस में Fronx और Taisor थोड़ी बढ़त लेती हैं।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी :
Renault Kiger अब ज्यादा प्रीमियम फीचर्स जैसे वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, LED हेडलैंप और एक्सेस कार्ड के साथ आती है। Nissan Magnite में भी 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स हैं। वहीं Maruti Fronx और Toyota Taisor में बड़ी टचस्क्रीन, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मौजूद है। हालांकि इनमें कूल्ड सीट्स नहीं दी गई हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि चारों SUVs में सनरूफ का ऑप्शन नहीं है।
कीमत और वैल्यू-फॉर-मनी :
- Renault Kiger की कीमत 6.29 लाख रुपये से शुरू होकर 11.2 लाख रुपये तक जाती है।
- Nissan Magnite 6.1 लाख रुपये से शुरू होकर 11.9 लाख रुपये तक उपलब्ध है।
- Maruti Fronx की कीमत 7.5 लाख रुपये से लेकर 13 लाख रुपये तक है, जबकि Toyota Taisor की कीमत 7.8 लाख रुपये से 13.19 लाख रुपये तक जाती है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
इस हिसाब से Kiger और Magnite की शुरुआती कीमतें कम हैं, इसलिए इन्हें बजट-फ्रेंडली माना जा सकता है। वहीं Fronx और Taisor ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ आती हैं, इसलिए इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा है।
अगर आपका बजट सीमित है और आप स्टाइल व बेसिक फीचर्स के साथ एक भरोसेमंद सब-कॉम्पैक्ट SUV लेना चाहते हैं, तो Renault Kiger और Nissan Magnite बेहतर विकल्प होंगी। लेकिन अगर आप प्रीमियम टेक्नोलॉजी, ज्यादा स्पेस और एडवांस ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं, तो Maruti Fronx और Toyota Taisor आपके लिए सही चुनाव होंगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
