✕
ICC Women’s World Cup 2025 : PCB का बड़ा दांव: फातिमा को मिला वर्ल्ड कप टिकट
By EditorialPublished on
ICC Women’s World Cup 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ा सरप्राइज़ है 20 साल की अनकैप्ड ऑलराउंडर इमान फातिमा का चयन, जिन्हें पहली बार सीधे वर्ल्ड कप स्क्वॉड में मौका मिला है।

x

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सितंबर से शुरू होने वाले ICC Women’s World Cup 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सना फातिमा इस टीम की कप्तानी करेंगी जबकि मुनीबा अली उपकप्तान होंगी। सबसे बड़ी सरप्राइज़ एंट्री रही 20 साल की अनकैप्ड खिलाड़ी इमान फातिमा, जिन्हें पहली बार सीधे वर्ल्ड कप टीम में जगह दी गई है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी।
कहां और कब होगा वर्ल्ड कप :
ICC Women’s World Cup 2025 का आयोजन 30 सितंबर से 2 नवंबर के बीच भारत और श्रीलंका में किया जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम अपने सभी लीग मैच श्रीलंका में खेलेगी। अगर टीम फाइनल तक पहुंचती है तो खिताबी भिड़ंत कोलंबो में होगी, अन्यथा फाइनल भारत में खेला जाएगा।
पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम :
PCB ने जो टीम घोषित की है उसमें कई अनुभवी चेहरों के साथ कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। टीम इस प्रकार है:
फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (उपकप्तान), आलिया रियाज, डायना बैग, इमान फातिमा, नशरा संधू, नतालिया परवेज, ओमइमा सोहैल, रामीन शमीम, सदफ शम्स, सादिया इकबाल, शैवाल जुल्फिकार, सिद्रा अमीन, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), सईदा अरूब शाह।
इमान फातिमा को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट :
2004 में जन्मी इमान फातिमा पाकिस्तान महिला क्रिकेट में नई उभरती हुई खिलाड़ी हैं। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज होने के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर सकती हैं। उन्होंने इसी महीने आयरलैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे मैच में 23 रन बनाकर अपनी क्षमता दिखाई। PCB ने इमान फातिमा को 2025-26 के लिए विमेंस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। उन्हें कैटेगरी E में रखा गया है।
भारत-पाकिस्तान मैच पर निगाहें :
ICC Women’s World Cup 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। दोनों देशों के बीच क्रिकेट हमेशा हाई-वोल्टेज होता है और महिला वर्ल्ड कप में भी यह मैच खास महत्व रखेगा।
टूर्नामेंट का फॉर्मेट :
टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और 31 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज में हर टीम बाकी सभी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। इसके बाद टॉप 4 टीमें नॉकआउट में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर और दूसरा 30 अक्टूबर को खेला जाएगा। फाइनल 2 नवंबर को होगा।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
पाकिस्तान की उम्मीदें :
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम से इस बार बड़ी उम्मीदें हैं। कप्तान सना फातिमा और उपकप्तान मुनीबा अली के अनुभव के साथ-साथ इमान फातिमा जैसी युवा खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगी। PCB का मानना है कि इस बार टीम वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
