इंदौर में इश्क का दर्दनाक अंत, एक और लड़की बनी लव जिहाद का शिकार...
इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। मोहब्बत में मिले धोखे से आहत एक युवती ने अपनी जान देने की ठानी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि किस्मत ने उसका साथ दिया और बिजली के तारों में उलझने से उसकी जान बच गई। हालांकि, इस हादसे में युवती को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।


इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। मोहब्बत में मिले धोखे से आहत एक युवती ने अपनी जान देने की � ानी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि किस्मत ने उसका साथ दिया और बिजली के तारों में उलझने से उसकी जान बच गई। हालांकि, इस हादसे में युवती को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।
घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार युवती मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली है। चार साल पहले उसकी पहचान आवेश नाम के युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई और रिश्ते ने प्रेम का रूप ले लिया।
युवती का आरोप है कि लंबे समय तक संबंध बनाए रखने के बाद आवेश ने अचानक दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आवेश ने उसके साथ मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम से आहत युवती ने गुस्से और दर्द में आकर उसकी तीसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी।
घटना का विडियो यहा देखे...
<!-- Inject Script Filtered -->इंस्टाग्राम से हुए प्यार में आवेश ने दिया धोखा, तो तीसरी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग... #जनसेवकसिंधिया SEBI #BiggBoss19 Insider #HARQEEL #Sismo #bb27 #nieve pic.twitter.com/1zrsh1CbK4
? Pratahkal Live (@pratahkal) August 23, 2025
कैसे बची जान?
हैरान करने वाली बात यह रही कि तीसरी मंजिल से कूदने के बाद युवती सीधे नीचे नहीं गिरी, बल्कि बीच में लगे बिजली के तारों में उलझ गई। इससे गिरने की रफ्तार धीमी हो गई और उसकी जान बच गई। हालांकि, उसके हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
अस्पताल में भी विवाद
घटना के बाद घायल युवती को आवेश का परिवार अस्पताल लेकर गया। लेकिन थोड़ी देर बाद वह परिवार चुपचाप अस्पताल से फरार हो गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसके मोबाइल से कई अहम सबूत भी मिटा दिए गए।
लव जिहाद का आरोप
युवती ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि आवेश कुरैशी ने उसे झांसे में लेकर न सिर्फ उसका विश्वास तोड़ा बल्कि उसकी जिंदगी से भी खिलवाड़ किया। पीड़िता हिंदू समुदाय से है और उसने इसे साफ तौर पर लव जिहाद का मामला बताया है।
पुलिस की जांच जारी
फिलहाल घायल युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर समाज में रिश्तों के नाम पर हो रहे धोखाधड़ी और संवेदनशील मुद्दों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

