✕
अगले हफ्ते डिविडेंड-बोनस-स्टॉक स्प्लिट की बरसात
By EditorialPublished on
स्टॉक मार्केट में निवेशकों के लिए अगले हफ्ते बड़ा तोहफा मिलने वाला है. बीएसई (BSE) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक कई दिग्गज कंपनियां अपने शेयरधारकों को रिटर्न देने की तैयारी में हैं. इस लिस्ट में एचडीएफसी बैंक और क्रेटो सिस्कोन जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो बोनस शेयर, डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान कर सकती हैं. इससे निवेशकों की जेब में अच्छी-खासी कमाई का मौका बन सकता है.

x

Stock Market Next Week निवेशकों के लिए किसी बड़े त्योहार से कम साबित नहीं होने वाला है। अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों की झोली कैश रिवॉर्ड और शेयरों से भरने जा रही है। इसकी वजह यह है कि पचास से ज्यादा कंपनियां अपने निवेशकों को बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट देने जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ 50 से ज्यादा कंपनियां डिविडेंड भी बांटेंगी। यानी, निवेशकों को कमाई के एक साथ कई अवसर मिलने वाले हैं।
एचडीएफसी बैंक का बोनस शेयर बना आकर्षण :
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के ताज़ा डेटा के मुताबिक, कई दिग्गज कंपनियां बोनस शेयर जारी करने की तैयारी में हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा देश की सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के बोनस की है। बैंक ने 1:1 बोनस शेयर का ऐलान किया है। इसके एक्स-डेट 26 अगस्त और रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त तय की गई है। यह कदम निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसके अलावा डीएमआर हाईड्रो इंजीनियरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने भी 8:5 के रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। वहीं क्रेट्टो सिसकॉन लिमिटेड 2:25 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करेगी। इससे साफ है कि Stock Market Next Week निवेशकों को कई बड़े रिवॉर्ड्स देने वाला है।
डिविडेंड की बरसात :
बोनस शेयरों के साथ-साथ निवेशकों को डिविडेंड का भी शानदार तोहफा मिलेगा। बीएसई के मुताबिक, अगले हफ्ते 50 से ज्यादा कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड देने वाली हैं। इनमें तम्बोली इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रूपा एंड कंपनी लिमिटेड, रेपको होम फाइनेंस लिमिटेड, नितिन कास्टिंग्स लिमिटेड और कामा होल्डिंग्स जैसी कंपनियां शामिल हैं।
सबसे खास बात यह है कि प्रॉक्टर एंड गैंबल ने अपने निवेशकों को प्रति शेयर 65 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है। वहीं जिलेट इंडिया अपने शेयरधारकों को 47 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। इसके अलावा व्हर्लपूल ऑफ इंडिया, इंजीनियर्स इंडिया, एनबीसीसी और अन्य कंपनियां भी डिविडेंड बांटेंगी।
निवेशकों के लिए सुनहरा मौका :
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो Stock Market Next Week आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आ रहा है। एक तरफ स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयरों का फायदा मिलेगा, तो दूसरी तरफ कैश डिविडेंड भी आपके खाते में आएगा। जिन निवेशकों के पास पहले से इन कंपनियों के शेयर हैं, उनके पोर्टफोलियो की वैल्यू में बड़ा इजाफा हो सकता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
त्योहार जैसा हफ्ता :
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि Stock Market Next Week निवेशकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा। बोनस शेयर, डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट का ऐसा कॉम्बिनेशन शायद ही बार-बार मिलता हो। इसलिए निवेशकों की नजर इस पूरे हफ्ते होने वाली कॉर्पोरेट ऐक्शन पर टिकी रहेगी।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
