Air India Flight टेकऑफ़ से पहले अचानक रुकी, यात्रियों में हड़कंप

दिल्ली से अमृतसर जा रही Air India Flight को शनिवार को उस समय रोकना पड़ा जब विमान रनवे पर चढ़ने ही वाला था। यह फ्लाइट बोइंग 787 विमान थी, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। अचानक लिए गए इस फैसले के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने इसे अपनी “जिंदगी बचने” जैसा अनुभव बताया। हालांकि, अब तक एयरलाइन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि विमान को आखिर क्यों रोका गया।
सूत्रों के अनुसार, यह घटना टेकऑफ़ से चंद सेकंड पहले हुई। विमान के पायलट ने तुरंत निर्णय लेते हुए प्लेन को रनवे से हटाकर वापस बे की ओर ले जाने का फैसला किया। यात्रियों का कहना है कि उस वक्त विमान तेज़ रफ्तार में था और अचानक रुकने से सभी दहशत में आ गए। एयर इंडिया ने इस घटना की पुष्टि की है, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कारण बताने से परहेज़ किया है।

यात्रियों ने कहा – “आज हमारी जान बची”
कई यात्रियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर पायलट ने सही समय पर यह फैसला नहीं लिया होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। एक यात्री ने कहा, “आज हमारी जान बची है, वरना हम पता नहीं किस हाल में होते।” इस घटना ने सभी यात्रियों को गहरी चिंता और डर से भर दिया।

हाल के दिनों में Air India Flight की मुश्किलें :
यह पहली बार नहीं है जब Air India Flight को टेकऑफ़ से पहले रोकना पड़ा हो। पिछले कुछ दिनों में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को मुंबई से जोधपुर जाने वाली फ्लाइट AI645 को भी उड़ान भरने से पहले रोक दिया गया था। उस समय भी यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने उस मामले पर कहा था कि यात्रियों की सुरक्षा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बम की धमकी से मचा हड़कंप :
इसके अलावा, गुरुवार (21 अगस्त 2025) को मुंबई से तिरुवनंतपुरम जाने वाली एक अन्य Air India Flight को बम की धमकी मिली थी। इस सूचना के बाद तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया। सुबह आठ बजे जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, उसे तुरंत आइसोलेशन बे में खड़ा कर दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांच के दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

तकनीकी खराबी भी बनी सिरदर्द :
17 अगस्त को कोच्चि से नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI504 में टेकऑफ़ के दौरान तकनीकी खराबी पाई गई थी। क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए विमान को वापस बे पर ले लिया। इस वजह से उड़ान में काफी देरी हुई और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
यात्रियों की सुरक्षा ही प्राथमिकता :
लगातार घटनाओं ने एयर इंडिया के संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की शिकायत है कि कंपनी को अपने विमानों की तकनीकी जांच और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए। हालांकि एयर इंडिया का कहना है कि चाहे कितनी भी असुविधा हो, लेकिन उनके लिए यात्रियों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है।
Editorial

Editorial

Next Story