✕
Vice President Election 2025 : सपोर्ट की अपील पर पवार का करारा जवाब, फडणवीस हैरान!
By EditorialPublished on 22 Aug 2025 5:30 AM IST
Vice President Election 2025 : उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 21 अगस्त को एनसीपी प्रमुख शरद पवार को फोन कर समर्थन मांगा था। अब शरद पवार ने इस फोन कॉल पर अपना जवाब सामने रखते हुए साफ किया है कि उनकी पार्टी किस दिशा में जाएगी।

x

Vice President Election 2025 : उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश की सियासत में हलचल तेज हो चुकी है। Vice President Election 2025 के लिए समर्थन जुटाने में बीजेपी और एनडीए के नेता हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 21 अगस्त को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से फोन पर बात की और एनडीए उम्मीदवार व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा। लेकिन शुक्रवार (22 अगस्त) को पवार ने साफ कर दिया कि वह इस चुनाव में एनडीए का साथ देने में असमर्थ हैं।
एनडीए उम्मीदवार का समर्थन क्यों नहीं करेंगे पवार ?
शरद पवार ने कहा कि एनडीए उम्मीदवार उनकी विचारधारा से मेल नहीं खाते। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सीपी राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल थे, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और राजभवन में ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। पवार ने इसे सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बताया और कहा कि ऐसे उम्मीदवार के लिए समर्थन देना संभव नहीं है।
विपक्षी उम्मीदवार रेड्डी पर जताया भरोसा :
Vice President Election 2025 के लिए विपक्ष की तरफ से बी सुदर्शन रेड्डी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। पवार ने कहा कि विपक्ष सर्वसम्मति से रेड्डी को अपना उम्मीदवार बना चुका है और सभी विपक्षी वोट उन्हें ही मिलेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि विपक्ष की संख्या एनडीए से कम होने के बावजूद किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है, क्योंकि विपक्ष को अपनी ताकत का अंदाज़ा है।
"हमारी संख्या कम लेकिन हौसला मजबूत" – पवार
मुंबई में मीडिया से बात करते हुए पवार ने कहा, “भले ही हमारी संख्या एनडीए से कम है, लेकिन हमें कोई चिंता नहीं है। विपक्ष के सभी वोट रेड्डी को मिलेंगे और हमें किसी तरह की अप्रत्याशित स्थिति की उम्मीद नहीं है।” पवार का यह बयान साफ संकेत देता है कि विपक्ष इस बार चुनाव में एकजुट होकर एनडीए का मुकाबला करने को तैयार है।
उद्धव ठाकरे से भी मांगा गया था समर्थन :
शरद पवार के अलावा शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी संपर्क साधा गया था। खबरों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ठाकरे को फोन कर एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने की अपील की थी। हालांकि शिवसेना (यूबीटी) ने भी कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के साथ महा विकास आघाडी (एमवीए) के जरिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा बनकर बी सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने का फैसला किया है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्यों अहम है यह चुनाव ?
Vice President Election 2025 सिर्फ एक संवैधानिक पद का चुनाव नहीं है, बल्कि यह विपक्ष और एनडीए की ताकत का भी बड़ा इम्तिहान है। देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए यह चुनाव 9 सितंबर को होगा। इस चुनाव में किसकी जीत होती है, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन मौजूदा स्थिति में विपक्ष ने एकजुटता का जो संदेश दिया है, वह बीजेपी और एनडीए के लिए चुनौती साबित हो सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
