✕
Toyota Mini Fortuner : Mini Fortuner की पहली झलक; फीचर्स और डिजाइन लीक हुए
By EditorialPublished on
Toyota Mini Fortuner : टोयोटा जल्द अपनी Mini Fortuner SUV पेश करने वाली है, जिसमें लीक जानकारी के अनुसार लैंड क्रूजर FJ के हुड के नीचे 2.7 लीटर 2TR-FE नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। यह इंजन 161 बीएचपी की अधिकतम पावर और 246 एनएम का टॉर्क प्रदान करेगा, जिससे SUV में दमदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

x
टोयोटा इंटरनेशनल मार्केट में अपनी नई मिड-साइज SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे 'लैंड क्रूजर FJ' नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह SUV टोयोटा के IMV 0 लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी होगी और लैंड क्रूजर सीरीज की सबसे कॉम्पैक्ट और किफायती मॉडल होगी। इस मॉडल को आमतौर पर Toyota Mini Fortuner के नाम से जाना जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, Toyota Mini Fortuner का मास प्रोडक्शन अगले साल की दूसरी तिमाही से शुरू होगा। लीक हुई पेटेंट इमेज में SUV का बॉक्सी लुक सामने आया है, जिसमें सी-शेप DRL वाले स्क्वायर हेडलैंप्स, चौड़े व्हील आर्च और स्लैब-स्टाइल रूफलाइन नजर आती है। इसके अलावा, टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार SUV बनाते हैं।
Toyota Mini Fortuner पहली बार 2023 में टीजर इमेज के जरिए दिखाई गई थी। इस इमेज में इसे लैंड क्रूजर लाइनअप LC300, LC250 (प्राडो), और 70 सीरीज के साथ खड़ा दिखाया गया था। इसके बाद FJ नाम के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया गया, जिससे इसके नाम और सीगमेंट को लेकर अटकलें तेज हो गईं। Toyota Mini Fortuner को फॉर्च्यूनर से नीचे रखा जाएगा ताकि यह SUV सेगमेंट में बड़ी यूजर रेंज को टारगेट कर सके।
Toyota Mini Fortuner के डिजाइन को रफ और बॉक्सी बताया जा रहा है। इसमें मॉडर्न एलईडी लाइटिंग सिस्टम और चंकी टायर्स मिलेंगे, जो इसे प्रीमियम और ऑफ-रोडिंग फ्रेंडली लुक देंगे। SUV का स्टाइल क्लासिक और दमदार है, जो पारंपरिक लैंड क्रूजर फैमिली के अनुभव को नए सेगमेंट में ले जाएगा।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
इंजन की बात करें तो Toyota Mini Fortuner में लीक जानकारी के अनुसार 2.7 लीटर 2TR-FE नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। यह इंजन 161 बीएचपी की अधिकतम पावर और 246 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा और 4WD सिस्टम के जरिए सभी चार पहियों में पावर पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा, कुछ इंटरनेशनल मार्केट में हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि Toyota Mini Fortuner अपने बॉक्सी और रफ लुक, दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ाएगी। इसके लॉन्च के बाद यह युवा और एडवेंचर पसंद यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
