Tata Harrier EV



नई दिल्ली।
इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में आधुनिक फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी को लेकर लगातार आकर्षण बढ़ रहा है। इसी कड़ी में Tata Motors ने इस साल जून में अपनी नई Tata Harrier EV को लॉन्च किया था। करीब 25 लाख रुपये की कीमत वाली यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कई हाई-टेक फीचर्स से लैस है। इनमें से एक फीचर है ?Summon Mode?, जिसकी मदद से कार को ड्राइवर बिना स्टीयरिंग पकड़े सिर्फ कार की चाबी से थोड़ी दूरी तक आगे या पीछे मूव कर सकता है।
लेकिन अब इसी फीचर पर गंभीर सवाल उ� रहे हैं। आरोप है कि Summon Mode की खराबी के कारण एक युवक की जान चली गई।




कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक ने Tata Harrier EV के इस फीचर का इस्तेमाल किया। अचानक कार रिवर्स गियर में चलने लगी। इस दौरान कार का गेट खुला हुआ था। युवक ने खुद को बचाने और कार को नियंत्रित करने के लिए उसमें घुसने की कोशिश की, लेकिन फिसलकर नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और सिर पर गहरी चोट (हेड इंजरी) हो गई।

इसी बीच कार पीछे की ओर बढ़ती चली गई और दीवार से जा टकराई। टक्कर के बाद जब कार फिर से युवक की तरफ बढ़ने लगी, तो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुए युवक को घसीटकर कार की चपेट से बाहर निकाल लिया।

हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक पहले ही बुरी तरह घायल हो चुका था और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।




CCTV में कैद हुई पूरी घटना

यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार अचानक मूव करने लगी और युवक ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन हादसा टल नहीं सका।


<!-- Inject Script Filtered -->





Tata Motors का बयान

हादसे के बाद लोगों के बीच सवाल उ� ने लगे कि क्या Tata Harrier EV का Summon Mode ही इस दुर्घटना की वजह बना?
हालांकि, कंपनी ने इस आरोप से इनकार किया है। Tata Motors ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा:
?कार में किसी भी तरह की तकनीकी खराबी नहीं थी। यह पूरी तरह से ग्रैविटी और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की स्थिति का नतीजा था। ऑटोमैटिक कार गेट खुले होने पर भी मूवमेंट कर सकती है। इसमें कार की तकनीकी प्रणाली में कोई दोष नहीं पाया गया है।?




सवालों के घेरे में टेक्नोलॉजी

यह हादसा कई सवाल खड़े करता है। इलेक्ट्रिक कारों के हाई-टेक फीचर्स जैसे ?Summon Mode? आम लोगों के लिए सुविधाजनक तो हैं, लेकिन अगर इनका इस्तेमाल सावधानी से न किया जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे फीचर्स का इस्तेमाल करने से पहले ड्राइवर को पूरी जानकारी और ट्रेनिंग होनी चाहिए।




परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा

मृतक युवक के परिवार ने Tata Motors पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि Summon Mode की तकनीकी खामी के कारण ही यह हादसा हुआ और कंपनी अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आसपास के लोग युवक को नहीं खींचते, तो कार उसे पूरी तरह कुचल देती।

Editorial

Editorial

Next Story