✕
वाशी में पर्युषण महापर्व पर स्वाध्याय दिवस मनाया
By EditorialPublished on
पर्युषण महापर्व के द्वितीय दिवस स्वाध्याय दिवस कार्यक्रम तेरापंथ समाज वाशी द्वारा भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन में आयोजित किया गया। मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल नेरुल ने किया।

x

मुंबई। पर्युषण महापर्व के द्वितीय दिवस स्वाध्याय दिवस कार्यक्रम तेरापंथ समाज वाशी द्वारा भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन में आयोजित किया गया। मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल नेरुल ने किया।
मुमुक्षु प्रेक्षा ने प्रेक्षा ध्यान करवाया। मुमुक्षु भावना ने स्वाध्याय दिवस के बारे में बताया कि स्वाध्याय से ज्ञानावरणीय कर्मों का क्षय होता है। पहले ज्ञान प्राप्त करके फिर ही दया धर्म का पालन किया जा सकता है। ज्ञान प्राप्त होगा तो हेय, उपादेय की जानकारी होगी। हेय को छोड़ेगा तो त्याग, त्याग से संयम, संयम से अनाश्रव, अनाश्रव से तप, तप से निर्जरा और निर्जरा से मुक्ति मिलेगी। मुमुक्षु शेफाली ने कहा कि स्वाध्याय के पाँच प्रकार हैं- वाचना, प्रति-पृच्छना, परावर्तना, अनुप्रेक्षा, धर्मकथा। मुमुक्षु अर्चना ने बताया कि स्वाध्याय से ज्ञान प्राप्त होता है। स्थानीय सभा अध्यक्ष पंकज चंडालिया ने स्वागत किया।
तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन, अणुव्रत ट्रस्ट, किशोर मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला परिवार की उपस्थिति रही। संचालन प्रवीण चौरडिया ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश राठौड ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
