मालीगांव
मालीगांव। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पू. सी. रेलवे) ने हाल ही में न्यू जलपाईगुड़ी ट्रिप शेड साइडिंग को सफलतापूर्वक चालू किया है, जो इस क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे हब में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ और परिचालन दक्षता में सुधार करने के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस कमीशनिंग में 59 रूटों में बदलाव किया जाना शामिल था, जिससे न्यू जलपाईगुड़ी में कुल रूटों की संख्या 480 हो गई है। इस व्यापक सुधार से ट्रेन परिचालन की फ्लेक्सिब्लिटी बढ़ेगी, भीड़भाड़ कम होगा और स्टेशन से होकर ट्रेनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित होगा।
इस बुनियादी ढांचे के कार्य को कम समय में सफलतापूर्वक पूरा करना न्यू जलपाईगुड़ी में हाल ही में रद्द किए गए ट्रेनों और मार्ग परिवर्तन के कारण संभव हुआ है। व्यापक पैमाने पर मार्ग परिवर्तन और यार्ड सुधार करने के लिए ट्रेनों का रद्द किया जाना आवश्यक था। इस कार्य से काफी महत्वपूर्ण लाभ होंगे, जिनमें परिचालन फ्लेक्सिब्लिटी में सुधार, बेहतर समयबद्धता, रखरखाव क्षमता में वृद्धि और सेवाओं एवं माल परिवहन के भविष्य के विस्तार के लिए बेहतर तत्परता शामिल है।
न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो बड़ी संख्या में लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों, स्थानीय यात्री सेवाओं और माल परिवहन की हैंडलिंग करता है। इस परियोजना के पूर्ण होने से स्टेशन अब वर्तमान परिवहन के साथ-साथ भविष्य में यात्री और फ्रेट डिमांड की वृद्धि को हैंडल करने के लिए बेहतर रूप से सुसज्जित है।
Editorial

Editorial

Next Story