Vice President Election,VP चुनाव
Vice President Election को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार (20 अगस्त) को नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। खास बात यह रही कि पीएम मोदी स्वयं राधाकृष्णन के प्रस्तावक बने। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ने इस चुनाव में पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। दिलचस्प यह है कि इस बार चुनावी मुकाबले में दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से आते हैं।
प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि के बाद नामांकन :
नामांकन से पहले सीपी राधाकृष्णन संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया और फिर अन्य महान हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे नामांकन के लिए पहुँचे, जहाँ भाजपा और एनडीए के कई सांसद और मंत्री उनके समर्थन में मौजूद थे।
सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर :
सीपी राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ था। उन्होंने 1974 में भारतीय जनसंघ से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी गहरा नाता रखा। राधाकृष्णन दो बार कोयंबटूर से लोकसभा सांसद चुने गए। इसके अलावा वे तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष भी रहे। उन्हें झारखंड और तेलंगाना का राज्यपाल भी बनाया गया था। दक्षिण भारत में भाजपा का संगठन मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। यही वजह है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने उन पर भरोसा जताया है।
Vice President Election: विपक्ष का दांव
इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। रेड्डी आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं और गुवाहाटी हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। 2007 से 2011 तक वे सुप्रीम कोर्ट के जज रहे। अपने न्यायिक करियर में उन्होंने कई अहम फैसले दिए हैं और अब राजनीति में विपक्षी गठबंधन ने उन्हें इस चुनाव में उतार कर बड़ा दांव खेला है।
दिलचस्प मुकाबला – दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से
इस बार का Vice President Election एक खास वजह से सुर्खियों में है। पहली बार एनडीए और इंडिया गठबंधन, दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से सामने आए हैं। एनडीए के पास संसद में स्पष्ट बहुमत है, लेकिन विपक्ष इस चुनाव को एक प्रतीकात्मक लड़ाई बताकर जनता का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहा है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
नतीजों पर टिकी निगाहें :
उपराष्ट्रपति चुनाव भारतीय राजनीति का अहम पड़ाव है। एनडीए को अपने नंबरों पर पूरा भरोसा है, जबकि इंडिया गठबंधन इस चुनाव को एक वैचारिक संघर्ष के रूप में पेश कर रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आगामी Vice President Election में कौन विजयी होकर संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा की कमान संभालेगा।
Editorial

Editorial

Next Story