Rekha Gupta Attack
दिल्ली की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह जनसुनवाई के दौरान हमला कर दिया गया। सीएम आवास पर यह घटना उस वक्त हुई जब रेखा गुप्ता लोगों की शिकायतें सुन रही थीं। अचानक भीड़ में मौजूद 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया ने उन पर हमला कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने सीएम को थप्पड़ मारा और जमीन पर गिराने की कोशिश की।
Rekha Gupta Attack : आरोपी राजकोट का निवासी
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और सिविल लाइंस थाने लेकर गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। उसकी उम्र 41 वर्ष है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का कोई परिजन जेल में है और इसी मुद्दे पर वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था।
Rekha Gupta Attack: सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस हमले के बाद दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इस घटना को गृह मंत्रालय की विफलता बताया और कहा कि इसकी गहन जांच होनी चाहिए। वहीं दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि इस बात की जांच की जाएगी कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
गवाहों का दावा और राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ :
चश्मदीदों का दावा है कि हमलावर ने सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा और कुछ देर तक जमीन पर दबोच कर रखा। इस पर बीजेपी मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आरोपी पिछले 24 घंटे से मुख्यमंत्री की रेकी कर रहा था और मौके का फायदा उठाकर हमला किया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इसे महिला सुरक्षा की पोल खोलने वाला मामला बताया।
इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि पहले जब अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ था तो बीजेपी ने उसे हल्के में लिया था, लेकिन अब जब बीजेपी की मुख्यमंत्री पर हमला हुआ है तो इसे गंभीरता से देखा जा रहा है।
आरोपी की मां का बयान :
आरोपी राजेश भाई की मां भानु बेन ने मीडिया से कहा कि उनका बेटा किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है। वह पशु प्रेमी है और डॉग्स के साथ होने वाले अत्याचार को लेकर दुखी था। इसी कारण से वह दिल्ली आया था। हालांकि पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
बढ़ाई जाएगी सीएम की सुरक्षा :
दिल्ली पुलिस के अनुसार इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सीएम आवास के बाहर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। संभावना है कि आने वाले दिनों में उनकी सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।
Rekha Gupta Attack ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है। जहां एक ओर यह घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, वहीं दूसरी ओर यह राजनीतिक बहस का मुद्दा भी बन गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और पूछताछ जारी है कि उसके इस हमले के पीछे की असली वजह क्या थी।
Next Story