मीठी नदी का पानी घरों में घुसा
मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मायानगरी थम सी गई है। जगह-जगह बारिश का पानी भरा हुआ है। सड़क से लेकर रेल पटरियां तक पानी में डूबी हुयीं है। हालात इतने खराब है कि स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तर तक में छुट्टी घोषित कर दी गई। इस बीच, शहर के बीच से बहने वाले मीठी नदी ने भी रौद्र रूप ले लिया है और निचले इलाकों में नदी का पानी घुस आया है। जिसके चलते मुंबई पुलिस, मुंबई नगर निगम और एनडीआरएफ ने बचाव अभियान चलाया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। बीएमसी के मुताबिक, मीठी नदी खतरे के निशान को पार कर गई है और बढ़ते जलस्तर के कारण साकी नाका के क्रांति नगर (कुर्ला पश्चिम) से निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मीठी नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद कुर्ला (पश्चिम) के बैलबाजार के पास क्रांतिनगर इलाके को खाली कराया गया है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित इस इलाके के निवासियों को पास के मगन नाथूराम म्युनि मुंबई में मीठी नदी का पानी घरों में घुसा सिपल स्कूल में बने आश्रय स्थल में स्थानांतरित किया गया है। वहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है।
Next Story