✕
Delhi CM Attack : कौन-कौन नेता दिल्ली में हुए हमलों का शिकार? लिस्ट में केजरीवाल भी शामिल
By EditorialPublished on 20 Aug 2025 5:30 AM IST
दिल्ली CM अटैक ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी में यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी बड़े नेता को निशाना बनाया गया हो। अरविंद केजरीवाल से लेकर अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तक, नेताओं पर हमले इस बात का सबूत हैं कि सुरक्षा व्यवस्था अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

x

Delhi CM Attack की खबर ने पूरे देश को चौंका दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। आरोपी राजेश भाई खिमजी को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक सुर में हमले की निंदा की। लेकिन यह घटना कोई पहली बार नहीं है। दिल्ली और देश की राजनीति में इससे पहले भी कई बड़े नेताओं को हमले का सामना करना पड़ा है।
Delhi CM Attack: रेखा गुप्ता पर हमला :
बुधवार को हुए Delhi CM Attack के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर सिर और कंधे पर चोट लगी। घटना तब हुई जब वह लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। आरोपी गुजरात के राजकोट से आया था। हमले के बाद तुरंत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी। इस घटना ने राजधानी में नेताओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अरविंद केजरीवाल पर हमले :
- पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई बार हमले हुए।
- 2011 में लखनऊ में उन पर चप्पल फेंकी गई।
- 2013 में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्याही फेंकी गई।
- 2014 में हैदराबाद में उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका गया।
- 2016 में दिल्ली सचिवालय में उन पर जूता फेंका गया।
यहां तक कि एक रोड शो के दौरान एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की थी।
पी. चिदंबरम और मनमोहन सिंह पर हमला :
साल 2009 में तत्कालीन गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंका गया था। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी अहमदाबाद की एक रैली में जूता फेंकने की कोशिश की गई, हालांकि जूता मंच तक नहीं पहुंच पाया।
अन्य नेताओं पर हमले :
- 2025 में रायबरेली में समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को पीछे से थप्पड़ मारा गया।
- 2014 में गाजियाबाद में अखिलेश यादव पर चप्पल फेंकी गई।
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर पुणे में रैली के दौरान जूता फेंका गया।
- कांग्रेस नेता नवीन जिंदल पर 2009 में कुरुक्षेत्र की बैठक में एक शिक्षक ने जूता फेंका।
- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता फेंका गया।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
सुरक्षा पर गंभीर सवाल :
Delhi CM Attack ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं कि नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है। राजधानी में लगातार हो रहे ऐसे हमले यह दिखाते हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में अब भी बड़ी खामियां हैं। चाहे मुख्यमंत्री हों या प्रधानमंत्री, ऐसे हमले राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना देते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
