गाय को पूजने वाले देश के नहर में तैरते गायों के सिर, दिल्ली का शर्मनाक दृश्य...
गाजियाबाद (दिल्ली-NCR) से एक दिल दहला देने वाली और बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जिस देश में गाय को भगवान का स्वरूप और माता मानकर पूजा जाता है, उसी देश में आज गायों के कटे हुए सिर पानी में तैरते दिखाई दिए। इस दृश्य ने हर किसी को झकझोर दिया और लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई।

नहर में तैरते मिले गायों के सिर, Video के लिए क्लिक करें
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नजारा बेहद दर्दनाक था। नहर में तैरते गायों के सिर देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इंसानियत इतनी गिर कैसे सकती है कि धार्मिक आस्था और करुणा के प्रतीक माने जाने वाले जीव के साथ ऐसी बर्बरता की जाए।
गाय को भारत में "माता" का दर्जा दिया गया है और धार्मिक ग्रंथों में इसे देवताओं का निवास माना जाता है। ऐसे में इस तरह की अमानवीय हरकत न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुँचाती है।
फिलहाल प्रशासन और पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द पहचानकर सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि क्या हम वास्तव में उन मूल्यों और परंपराओं को निभा पा रहे हैं जिन पर गर्व करते हैं? और क्या हमारी व्यवस्था इतनी लापरवाह हो चुकी है कि मासूम जानवरों की जान भी सुरक्षित नहीं रह पाती?