✕
CM Rekha Gupta Attack : हमले के बाद CM रेखा गुप्ता का बयान – दिल्ली की जनता मेरे साथ है
By EditorialPublished on
CM Rekha Gupta Attack : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ उन पर नहीं बल्कि जनता की सेवा के उनके संकल्प पर हमला है. गुप्ता ने कहा कि वह इस घटना से सदमे में थीं, लेकिन अब पूरी तरह संभल चुकी हैं और पहले से ज्यादा मजबूती के साथ जनता की सेवा करेंगी. साथ ही उन्होंने साफ किया कि ऐसे हमले उन्हें डराने या उनके हौसले को कमजोर करने में कभी सफल नहीं हो सकते.

x

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले ने पूरे देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। बुधवार (20 अगस्त) की सुबह जब सीएम जनसुनवाई कर रही थीं, तभी उन पर हमला हुआ। इस घटना के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। CM Rekha Gupta Attack को लेकर उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ उन पर नहीं बल्कि जनता की सेवा और भलाई के संकल्प पर किया गया कायराना प्रयास है।
सदमे से संभलीं सीएम रेखा गुप्ता :
हमले के कुछ घंटे बाद सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा, “स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, लेकिन अब मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं सभी शुभचिंतकों से अपील करती हूं कि मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों। मैं बहुत जल्द आपके बीच काम करती हुई नज़र आऊंगी।” उन्होंने यह भी साफ किया कि CM Rekha Gupta Attack उन्हें डराने की कोशिश है, लेकिन इससे उनके हौसले कभी कमजोर नहीं होंगे।
जनता की सेवा का संकल्प और मजबूत :
सीएम ने कहा कि ऐसे हमले उनके जनता की सेवा करने के संकल्प को कभी नहीं तोड़ सकते। उन्होंने लिखा, “अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूंगी। जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समाधान पहले की तरह गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। आपका विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है।”
हमला कैसे हुआ ?
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे CM Rekha Gupta Attack हुआ। वह जनसुनवाई कर रही थीं, तभी गुजरात से आया एक शख्स उन पर टूट पड़ा। हमलावर का नाम सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई बताया जा रहा है। लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने हमले के मामले में हत्या की कोशिश (Attempt to Murder) का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है।
आरोपी का बैकग्राउंड :
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है। गुजरात में उस पर पहले भी पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चाकू से हमला करने का केस भी शामिल है। यही नहीं, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को सीएम आवास की रेकी करते हुए भी देखा गया है।
आरोपी की मां का बयान :
इस बीच आरोपी की मां भानुबेन सकारिया ने बयान दिया है कि उनका बेटा किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बेटा पशु प्रेमी है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने के आदेश से परेशान था। मां ने कहा, “वह कुत्तों, गायों और पक्षियों से बहुत प्यार करता है। यही वजह है कि वह दिल्ली में विरोध जताने आया था।”
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
विपक्ष और नेताओं की प्रतिक्रिया :
इस CM Rekha Gupta Attack की निंदा भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने की है। सभी नेताओं ने कहा कि देश में नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर समीक्षा की जरूरत है।

Editorial
Next Story
Related News
X
