फर्जी वोटर आईडी पर फंसे तेजस्वी; जांच में जुटा चुनाव आयोग
Tejashwi Yadav Voter ID Controversy : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चुनाव आयोग ने उनके उस दावे की जांच शुरू कर दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पास जो वोटर आईडी कार्ड है, उसका EPIC नंबर ड्राफ्ट मतदाता सूची में मौजूद नहीं है।
तेजस्वी का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में मौजूद – चुनाव आयोग
केंद्रीय चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के आरोपों को तथ्यों के साथ खारिज कर दिया। आयोग ने स्पष्ट किया कि उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में दर्ज है। आयोग के अनुसार, 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने EPIC नंबर RAB0456228 अपने हलफनामे में दर्ज कराया था। यही EPIC नंबर 1 अगस्त को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में मौजूद है।
हालांकि, तेजस्वी यादव ने जिस दूसरे वोटर आईडी कार्ड और उसके नंबर (RAB2916120) का जिक्र किया है, वह अस्तित्वहीन पाया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस EPIC नंबर का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है और इसकी वैधता की जांच की जा रही है।
अगर EPIC नंबर फर्जी हुआ तो बढ़ेंगी मुश्किलें :
चुनाव आयोग ने कहा कि संभावना है कि यह दूसरा कार्ड कभी आधिकारिक रूप से जारी ही नहीं हुआ। अगर यह फर्जी साबित होता है, तो तेजस्वी यादव की कानूनी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
चुनाव आयोग ने दिए तेजस्वी को करारे जवाब :
तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया था कि SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया में गड़बड़ी है। इस पर चुनाव आयोग ने कहा: "शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है। SIR के तहत दावे और आपत्तियां 1 अगस्त से 1 सितंबर तक स्वीकार की जाएंगी। तेजस्वी यादव को अपने 47,506 पार्टी BLA को कहना चाहिए कि अगर किसी का नाम गलत है तो BLO के पास दावा करें। पिछले 24 घंटों में एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई। तेजस्वी के सभी आरोप निराधार हैं।"
तेजस्वी यादव का क्या कहना है ?
तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने गणना प्रपत्र भरा और मतदाता सूची में अपना नाम चेक किया, लेकिन नाम नहीं मिला। उन्होंने मीडिया के सामने अपना वोटर आईडी और उसका नंबर भी बताया था। अब चुनाव आयोग की जांच से यह मामला और पॉलिटिकली सेंसिटिव हो गया है।
Editorial

Editorial

Next Story