डेड इकॉनमी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन के बाद शुरू हुई सियासी बहस में अब शशि थरूर का नाम भी जुड़ गया है। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि भारत को किसी भी कीमत पर अमेरिका के साथ अपने व्यापारिक और रणनीतिक रिश्तों को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए।
राहुल गांधी पर क्या बोले थरूर ?
जब शशि थरूर से राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा: "मैं अपने पार्टी नेता की बात पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। ऐसा कहने के पीछे उनके अपने कारण हैं।"

थरूर की सबसे बड़ी चिंता – अमेरिका के साथ संबंध
थरूर ने जोर देकर कहा कि भारत के लिए अमेरिका के साथ मजबूत व्यापारिक संबंध बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा: "मेरी चिंता इस बात को लेकर ज्यादा है कि अमेरिका के साथ हमारे रिश्ते, एक रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के तौर पर हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत को अमेरिका के साथ अपने मजबूत व्यापारिक संबंधों की रक्षा करनी चाहिए।"

अमेरिका है भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार :
कांग्रेस सांसद ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा: "हम अमेरिका को लगभग 90 अरब डॉलर मूल्य का सामान निर्यात कर रहे हैं। इसलिए हम ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि इसे खो दें या इसमें भारी कमी आ जाए। कुछ लोग कहते हैं कि यह हमारे GDP का केवल 2% है, लेकिन हमारे निर्यात के लिहाज से अमेरिका हमारे सबसे बड़े बाजारों में से एक है।"
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
दूसरे देशों से भी बातचीत की जरूरत – थरूर
थरूर ने सुझाव दिया कि भारत को निर्यात को डाइवर्सिफाई करने के लिए अन्य देशों के साथ भी बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका में व्यापार प्रभावित होता है, तो उसकी भरपाई आंशिक रूप से अन्य बाजारों से की जा सकती है।
ट्रंप का बयान और राहुल का समर्थन :
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत और रूस पर कटाक्ष करते हुए कहा था: "भारत और रूस अपनी डेड इकोनॉमी को एक साथ गर्त में ले जा सकते हैं। मुझे परवाह नहीं है कि भारत, रूस के साथ क्या करता है।"
इस पर राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा: "ट्रंप सही हैं। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई यह बात जानता है।"
राहुल के इस बयान के बाद भारतीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
Next Story