✕
भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
By EditorialPublished on
तेरापंथ भवन, भायंदर में भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय आदि ठाणा 5 सानिध्य रहा। युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा ने अध्यक्षता की।

x

मुंबई। तेरापंथ भवन, भायंदर में भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय आदि ठाणा 5 सानिध्य रहा। युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा ने अध्यक्षता की। भूपेश कोठारी, राकेश पोखरना, मयंक धाकड, नीरज आच्छा, विकास बडाला, राजेश छाजेड़ एवं चिराग पामेचा मौजूद रहे। भायंदर कन्या मंडल ने स्वागत किया। अध्यक्ष दिलीप बापना एवं युवक परिषद् अध्यक्ष भावेश सोलंकी ने स्वागत वक्तव्य दिया। डा. साध्वी ऋद्धियशा, साध्वी प्रेरणाश्री, साध्वी मृदुयशा एवं साध्वी प्रियंवदा ने युवाओं को जागृत करने हेतु गीत का संगान किया। साध्वी प्रियंवदा ने कहा कि आचार्य भिक्षु के सिद्धांत सटीक एवं मार्मिक हैं। साध्वी विद्यावती द्वितीय ने कहा कि आचार्य भिक्षु को संघर्ष, विरोध एवं प्रतिकूल वातावरण भी प्रभावित नहीं कर सके। अंत में मंत्री मनोज कच्छारा ने आभार व्यक्त किया। संचालन नीरज आच्छा और कुलदीप लोढा ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश जूठा ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
