✕
MG Cyberster Review : यह बनेगी EV मार्केट की नई क्वीन
By EditorialPublished on
MG Cyberster Review : एमजी मोटर की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार MG Cyberster का पहला रिव्यू सामने आ गया है और यह कार अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, फैंसी डोर्स और एडवांस फीचर्स के कारण सुर्खियों में है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 72.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, जो सिर्फ पहले से बुक किए गए ग्राहकों के लिए है। नई बुकिंग करने वालों को यह इलेक्ट्रिक बीस्ट 74.99 लाख रुपये में मिलेगी।

x
MG Cyberster Review : एमजी मोटर ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster लॉन्च कर दी है। यह टू-सीटर ऑल-इलेक्ट्रिक रोडस्टर अब भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 74.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। पहले से बुकिंग करने वालों के लिए शुरुआती कीमत 72.49 लाख रुपये रखी गई थी। इस कार की डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इसे केवल MG Select शोरूम के जरिए बेचा जाएगा।
फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और स्टाइलिश लुक :
MG Cyberster का डिजाइन बेहद सेंसेशनल और मॉडर्न है। इसके शार्प बॉडी लाइन्स और सिसर डोर्स (Scissor Doors) इसे सुपरकार जैसा लुक देते हैं। लॉन्च के समय दिखाए गए रेड और येलो कलर ऑप्शंस काफी अट्रैक्टिव हैं। हालांकि, अगर आपकी हाइट 6 फीट से ज्यादा है तो कार में बैठने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन सीट पर बैठने के बाद आरामदायक फील मिलता है।
पावरफुल परफॉर्मेंस – 0 से 100 किमी/घंटा सिर्फ 3.2 सेकंड में
कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 580 किलोमीटर तक की रेंज देती है। स्पीड की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और 200 किमी/घंटा तक पहुंचने में चंद सेकंड लगते हैं। कार का स्टीयरिंग हल्का है, जिससे इसे कंफर्टेबल ग्रैंड टूरर (GT) कार की तरह ड्राइव किया जा सकता है।
फीचर्स और इंटीरियर – प्रीमियम और हाई-टेक
Cyberster का केबिन पूरी तरह फ्यूचरिस्टिक है। इसमें तीन डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन, सॉफ्ट-टॉप इलेक्ट्रिक रूफ, और बटन से ऑपरेट होने वाले दरवाजे दिए गए हैं। स्टोरेज स्पेस सीमित है, लेकिन सीट्स के पीछे थोड़ी जगह मिल जाती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें:
- Bose ऑडियो सिस्टम
- डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- 4 एयरबैग्स
- 360-डिग्री कैमरा
- डुअल टचस्क्रीन सेटअप जैसी प्रीमियम सुविधाएं शामिल हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
बुकिंग और उपलब्धता :
इस हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से शुरू होगी। कंपनी इसे सिर्फ MG Select शोरूम्स के जरिए बेचेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
