Johnny Lever
Johnny Lever's Biography : बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर, जिन्होंने इंडस्ट्री में चार दशकों से भी ज्यादा का सफर तय किया है, ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे डार्क फेज का खुलासा किया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि करियर के पीक पर उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी, जिससे उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल पर गहरा असर पड़ा।
17 साल की उम्र में शुरुआत, 6 साल में बने सुपरस्टार :
जॉनी लीवर ने 17 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी और सिर्फ 6 साल के भीतर वह घर-घर में मशहूर हो गए। उनके कॉमेडी शो की सीडी अमेरिका तक बिकने लगी थी। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और दुनियाभर में कॉमेडी शो किए। लेकिन सफलता का यह दौर उनकी जिंदगी में बड़ी मुश्किलें भी लेकर आया।
"मैं शराबी हो गया था" – जॉनी लीवर
कॉमेडियन सपन वर्मा के यूट्यूब शो में बेटी जेमी के साथ पहुंचे जॉनी लीवर ने कहा:
"मैं दिन में शूटिंग करता और रात में शो करता। थकान इतनी ज्यादा होती थी कि मैं बैकस्टेज शवासन की तरह पड़ा रहता था। इसके बावजूद मैं कभी शो मिस नहीं करता था। लेकिन इस बीच मैं बहुत शराब पीने लगा। मैं शराबी हो गया था। चौपाटी पर बैठकर सुबह 4 बजे तक शराब पीता रहता था। कई बार पुलिस आती थी, लेकिन जब वे मुझे पहचानते, तो हंसते हुए कहते – 'अरे जॉनी भाई!' और मुझे अपनी कार में बैठने देते ताकि मैं सेफली ड्रिंक कर सकूं।"
"शराब छोड़ने का लिया फैसला, 24 साल से नहीं लगाया हाथ"
जॉनी लीवर ने बताया कि यह दौर लंबा चला लेकिन उन्होंने खुद को समय रहते संभाल लिया। उन्होंने कहा:
"सफलता आपके दिमाग को हिला सकती है। एक समय ऐसा था जब मेरे बिना कोई फिल्म नहीं बनती थी। लेकिन मैंने एक दिन फैसला लिया कि अब शराब नहीं पीनी। और आज 24 साल हो गए हैं, मैंने शराब को हाथ भी नहीं लगाया।" उन्होंने यह भी साफ किया कि चाहे जो भी हालात रहे हों, उन्होंने कभी किसी शो या शूट से पहले शराब नहीं पी।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
वर्क फ्रंट पर जॉनी लीवर :
हाल ही में जॉनी लीवर तीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं – ‘बैडएस रवि कुमार’, ‘बी हैप्पी’, और ‘हाउसफुल 5’। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए तैयार हैं, जिसकी रिलीज डेट जल्द घोषित की जाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story