✕
IND vs ENG : जो रूट की बैटिंग से गूंजा मैदान; टूटा दशकों पुराना रिकॉर्ड
By EditorialPublished on
IND vs ENG : ओवल टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारत के खिलाफ खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज के 5वें मैच में रूट ने घरेलू टेस्ट क्रिकेट में महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान रच दिया है। अब रूट घरेलू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

x

IND vs ENG : इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे 5वें टेस्ट के दौरान भले ही पहली पारी में केवल 29 रन बनाए, लेकिन इस छोटी पारी ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक विशेष स्थान दिला दिया। रूट ने घरेलू टेस्ट क्रिकेट में महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान रच दिया है।
अब घरेलू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने रूट :
जो रूट ने अपने 84वें घरेलू टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। उनके अब होम टेस्ट में 7224 रन हो गए हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 94 घरेलू टेस्ट में कुल 7216 रन बनाए थे। रूट अब इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग हैं, जिनके नाम 92 घरेलू टेस्ट में 7258 रन दर्ज हैं।
अगर जो रूट ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में 35 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं, तो वह पोंटिंग का रिकॉर्ड भी तोड़कर घरेलू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
होम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज :
- रिकी पोंटिंग – 92 मैच, 7258 रन
- जो रूट – 84 मैच, 7224 रन
- सचिन तेंदुलकर – 94 मैच, 7216 रन
- महेला जयवर्धने – 81 मैच, 7167 रन
- जैक्स कैलिस – 88 मैच, 7035 रन
भारत ने की टेस्ट में जोरदार वापसी :
टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत की टीम 224 रन पर सिमट गई। हालांकि, दूसरी पारी में भारत ने शानदार शुरुआत की और 2 विकेट पर 75 रन बनाकर 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। यशस्वी जायसवाल 51 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ नाइटवॉचमैन आकाशदीप सिंह क्रीज पर हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्या रूट तोड़ पाएंगे पोंटिंग का रिकॉर्ड ?
ओवल की पिच इस समय बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। ऐसे में जो रूट के पास यह सुनहरा मौका है कि वे दूसरी पारी में रनों का अंबार लगाकर रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दें और टेस्ट क्रिकेट में होम रन किंग का ताज पहन लें।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
