✕
सस्ते में सोना देने का झांसा देकर आठ लाख की ठगी
By EditorialPublished on
नवी मुंबई के सानपाड़ा में मीरारोड निवासी एक युवक को सस्ते में सोना देने का लालच दिखाकर आठ लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।

x

मुंबई। नवी मुंबई के सानपाड़ा में मीरारोड निवासी एक युवक को सस्ते में सोना देने का लालच दिखाकर आठ लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सानपाड़ा पुलिस स्टेशन में पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मीरारोड के विनयनगर में रहने वाले प्रेम भानुशाली (उम्र 22) का संपर्क राकेश, राजेश, खन्ना और राजू नामक लोगों से हुआ था। उन्होंने प्रेम को सस्ते में सोना देने का झांसा दिया था। प्रेम ने आठ लाख रुपये नकद इकट्ठा किए। जब उसने सोना दिखाने की मांग की, तो राकेश ने कहा कि फिलहाल वह सोना पास में नहीं है।कुछ दिनों बाद वीडियो कॉल पर प्रेम को सोने की बिस्किटें दिखाई गईं। सोना असली है, यह विश्वास दिलाने के लिए परीक्षण भी करके दिखाया गया। ठगों ने इस तरह से प्रेम का भरोसा जीत लिया। आरोपियों ने सौदा तय करने के लिए नवी मुंबई में मिलने का निर्णय लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
