✕
जम्मू-कश्मीर में एक्शन; कुलगाम में चला ऑपरेशन अखाल
By EditorialPublished on
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल इलाके में शुक्रवार रात से आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन 'अखाल' के तहत हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मार गिराया गया। यह संयुक्त कार्रवाई भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और SOG द्वारा अंजाम दी गई, जो अब भी सतर्कता के साथ जारी है।

x

जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी जिले कुलगाम के अखल इलाके में शुक्रवार रात से आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान जारी है। ऑपरेशन अखाल के तहत हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है, जबकि इलाके में अभी भी दो से तीन और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। चिनार कॉर्प्स ने शनिवार सुबह इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन अब भी रुक-रुक कर फायरिंग के बीच जारी है।
यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (SOG) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है। शुक्रवार देर शाम खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने अखल के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
रातभर चली मुठभेड़, ऑपरेशन अभी भी जारी :
भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया, "ऑपरेशन अखाल के दौरान रातभर रुक-रुक कर और तीव्र गोलीबारी होती रही। सैनिकों ने संतुलित जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी को और मजबूत कर दिया है।" सेना को आशंका है कि इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े आतंकवादी मौजूद हो सकते हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
घटनास्थल पर भारी सुरक्षा बल तैनात :
सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिया गया है ताकि कोई आतंकी भागने न पाए। मुठभेड़ स्थल पर ड्रोन और थर्मल इमेजिंग जैसे अत्याधुनिक संसाधनों की मदद ली जा रही है।
पहचान अब तक नहीं हुई स्पष्ट :
मारे गए आतंकी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि वह किसी सक्रिय मॉड्यूल का हिस्सा था। ऑपरेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
